लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: रोपवे में आई तकनीकी दिक्कत, दो को बचाया, 9 लोग फंसे, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 20, 2022 16:08 IST

परवाणू के डीएसपी प्रणव चौहान ने कहा कि केबल कार सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण 2 वरिष्ठ नागरिकों और 4 महिलाओं सहित 11 लोग पिछले डेढ़ घंटे से केबल कार ट्रॉली में फंसे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे 2 लोगों को निकाल लिया गया है।राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।रोपवे में पर्यटकों के साथ केबल कार ट्रॉली भी फंसी हुई है।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के परवाणू में मौजूद टिम्बर ट्रेल रोपवे (केबल कार) बीच हवा में फंस गई है। रोपवे में पर्यटकों के साथ केबल कार ट्रॉली भी फंसी हुई है। बचाव अभियान जारी है, पर्यटक सुरक्षित हैं। अभी तक 2 लोगों को बचाया गया है, 9 लोग अभी भी फंसे हैं। 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू टिम्बर ट्रेल में एक केबल कार ट्रॉली में तकनीकी खराबी आने के कारण 9 पर्यटक बीच हवा में फंस गए। राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सोलन के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पर्यटकों को बचाने के लिए एक और केबल कार ट्रॉली को रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि केबर कार में आई खराबी को दूर करने के लिए टिम्बर ट्रेल ऑपरेटर के तकनीकी दल को तैनात किया गया है और पुलिस का एक दल स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है।

परवाणू के डीएसपी प्रणव चौहान ने कहा कि केबल कार सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण 2 वरिष्ठ नागरिकों और 4 महिलाओं सहित 11 लोग पिछले डेढ़ घंटे से केबल कार ट्रॉली में फंसे हुए हैं। बचाव अभियान जारी है। 2 लोगों को निकाल लिया गया है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशशिमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम