लाइव न्यूज़ :

Cabinet Expansion: सिंधिया, राणे, सोनोवाल और अनुराग ठाकुर बने मंत्री, 15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 7, 2021 21:02 IST

Cabinet Expansion: मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी. किशन रेड्डी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने बैठक में मौजूद सभी नेताओं को शुभकामनाएं दी।मंत्रिपरिषद विस्तार में 43 चेहरों को शामिल किया जा सकता हैं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों की अधिकतम संख्या 81 हो सकती है।

Cabinet Expansion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रीपरिषद में बुधवार को विस्तार और फेरबदल किया गया।

इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है जबकि सात वर्तमान राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए सभी 43 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा की तमिलनाडु राज्य इकाई के अध्यक्ष एल. मुरुगन ने केंद्रीय राज्यमंत्री पद की शपथ ली।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद थे। प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार किया है।

बैठक में मौजूद एक सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बैठक में मौजूद सभी नेताओं को शुभकामनाएं दी और मिलने वाले दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करने करने की सलाह दी। 

बिहार के हाजीपुर से लोकसभा सदस्य पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। ओडिशा से राज्यसभा सदस्य और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

जदयू नेता और बिहार से राज्यसभा सदस्य आर सी पी सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। सात बार के सांसद वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी. किशन रेड्डी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 

किरेन रिजिजू सहित कुछ अन्य वर्तमान मंत्रियों की पदोन्नति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रीपरिषद में बुधवार को शामिल होने वालों में 36 चेहरे नए होंगे जबकि सात वर्तमान मंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। यह जानकारी सूत्रों ने दी है। जिन वर्तमान मंत्रियों को पदोन्नत किया जाना तय है केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला हैं।

बंदरगाह, पोत और जलमार्ग परिवहन मंत्रालय के साथ ही रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्यमंत्री मनसुख भाई मांडविया, विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर के सिंह, आवासन तथा शहरी विकास और नागर विमानन मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय खेल व युवा मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू शामिल हैं।

कर्नाटक से भाजपा के राज्यसभा सदस्य राजीव चंद्रशेखर

इनके अलावा जिन नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है उनमें मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र कुमार और जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह के नाम प्रमुख हैं।

पहली बार की सांसद भारती पवार (महाराष्ट्र), बिश्वेश्वर टुडू (ओडिशा), शांतनु ठाकुर (पश्चिम बंगाल) ने केंद्रीय राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। सुभाष सरकार (पश्चिम बंगाल), भागवत कृष्णराव कराड (महाराष्ट्र), राजकुमार रंजन सिंह (मणिपुर) ने केंद्रीय राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

मंत्रिपरिषद में जिन अन्य नए चेहरों को शामिल किया जाना लगभग तय है उनमें ओड़िशा से भाजपा के राज्यसभा सदस्य अश्विनी वैष्णव, लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के अध्यक्ष पशुपति पारस, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज से भाजपा के सांसद पंकज चौधरी, आगरा के सांसद एस पी सिंह बघेल और कर्नाटक से भाजपा के राज्यसभा सदस्य राजीव चंद्रशेखर हैं।

भाजपा के जिन नए चेहरों को मंत्रिपरिषद में जगह मिलनी तय है उनमें कर्नाटक के उडुपी चिकमगलूर से सांसद शोभा करंदलाजे, उत्तर प्रदेश के जालौन से पांचवीं बार के सांसद भानु प्रताप वर्मा, गुजरात के सूरत की सांसद दर्शना जरदोश, नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, झारखंड के कोडरमा की सांसद अन्नपूर्ण देवी, कर्नाटक के चित्रदुर्ग के सांसद ए नारायणस्वामी हैं।

उत्तर प्रदेश के मोहनलाल गंज से सांसद कौशल किशोर, उत्तर प्रदेश के ही खीरी से सांसद अजय मिश्रा, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य बी एल वर्मा, उत्तराखंड के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट, गुजरात के खेड़ा से सांसद चौहान देबू सिंह, कर्नाटक के बीडर से सांसद भगवंत खूबा, महाराष्ट्र के भिवंडी से सांसद कपिल पाटिल, पश्चिम त्रिपुरा की सांसद प्रतिमा भौमिक हैं।

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से सांसद सुभाष सरकार, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य भागवत कराड, मणिपुर के सांसद राजकुमार रंजन सिंह, महाराष्ट्र के ही दिन्डोरी से सांसद भारती पवार, ओडिशा के मयूरभंज से सांसद विश्वेश्वर टुडु, पश्‍चिम बंगाल के बनगांव के सांसद शांतनु ठाकुर, गुजरात के सुरेंद्रनगर से सांसद मुंजापरा महेंद्र भाई, पश्चिम बंगाल के अलीद्वारपुर से सांसद जॉन बारला, तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एल मुरुगन और पश्चिम बंगाल के कूचविहार से सांसद निषिथ प्रमाणिक शामिल हैं। इनमें से मुरुगन एकमात्र ऐसे नेता है जो संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।

नियमानुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सदस्यों की अधिकतम संख्या 81 हो सकती है। प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे सभी नेता, शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में, मंत्री पद की शपथ लेंगे।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले कुछ मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिनमें शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन, रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देवश्री चौधरी प्रमुख हैं।

यहां देखें मोदी के नए मंत्रिमंडल में 43 मंत्रियों की पूरी सूची

नारायण तातु राणे

सर्बानंद सोनोवाल

डॉ वीरेंद्र कुमार

ज्योतिरादित्य एम सिंधिया

रामचंद्र प्रसाद सिंह

अश्विनी वैष्णव

पाशुपति कुमार पारस

किरेन रिजिजू

राज कुमार सिंह

हरदीप सिंह पुरी

मनसुख मंडाविया

भूपेंद्र यादव

पुरुषोत्तम रूपला

जी. किशन रेड्डी

अनुराग सिंह ठाकुर

पंकज चौधरी

अनुप्रिया सिंह पटेल

सत्य पाल सिंह बघेल

राजीव चंद्रशेखर

शोभा करंदलाजे

भानु प्रताप सिंह वर्मा

दर्शन विक्रम जरदोशी

 मीनाक्षी लेखी

अन्नपूर्णा देवी

ए. नारायणस्वामी

कौशल किशोर

अजय भट्ट

बी.एल. वर्मा

अजय कुमार

चौहान देवुसिंह

भगवंत खुबा

कपिल मोरेश्वर पाटिल

प्रतिमा भौमिकी

सुभाष सरकार

भागवत किशनराव कराडी

राजकुमार रंजन सिंह

भारती प्रवीण पवार

बिश्वेश्वर टुडु

 शांतनु ठाकुर

मुंजापारा महेंद्रभाई

जॉन बारला

डॉ. एल मुरुगनी

निसिथ प्रमाणिक।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टीजेडीयूमुंबईउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथअमित शाहराजस्थानहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम