लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः 8 दिसंबर को शिवराज मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, सिंधिया समर्थक गोविंद राजपूत और तुलसी सिलावट बनेंगे मंत्री

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: December 2, 2020 20:14 IST

मध्य प्रदेशः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में 28 मंत्री हैं और अभी छह मंत्री बनाए जा सकते हैं, अगले हफ्ते 8 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भोपाल में चर्चा हुई. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 7 दिसंबर को भोपाल आ रही हैं.

भोपालः मध्य प्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी 8 दिसंबर को हो सकता है. विस्तार में सिंधिया समर्थक दो पूर्व मंत्रियों गोविन्द राजपूत और तुलसी सिलावट का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है.

इसके साथ ही भाजपा के 3-4 वरिष्ठ विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह देने पर विचार चल रहा है. गौरतलब है कि बीते उपचुनाव में कांग्रेस से भाजपा में आए, तीन सिंधिया समर्थक मंत्री इमरती देवी, एंडल सिंह कंसाना और गिर्राज दंडोतिया चुनाव हार चुके हैं.

वहीं 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान के पूर्व ही, बीते 21 अक्टूबर को 2 सिंधिया समर्थक मंत्रियों तुलसी सिलावट और गोविन्द राजपूत ने बिना विधानसभा सदस्य बने मंत्री बने रहने की अधिकतम छह माह की समय सीमा पूरी होंने पर त्यागपत्र दे दिया था.

इस तरह शिवराज मंत्रिमंडल में मंत्रियों के सीधे-सीधे पांच स्थान खाली हो गए हैं. वहीं मंत्री बनाने की अधिकतम सीमा के अनुरूप शिवराज मंत्री मंडल में एक स्थान पूर्व से ही खाली था. इस तरह मंत्रिमंडल में अधिकतम छह लोगों को शपथ दिलाई जा सकती है.

शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावनाओं को इसलिए भी बल मिल रहा है, क्योंकि कल ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी और भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से दिल्ली में मिलकर आए हैं. सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मंत्रिमंडल के विस्तार को हरी झंडी दे दी है. इसी कारण मध्यप्रदेश के प्रभारी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 7 दिसंबर को भोपाल पहुंच रही है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानज्योतिरादित्य सिंधियाकांग्रेसनरेंद्र मोदीजेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां