मोदी कैबिनेट ने लिया किसानों के हित में बड़ा फैसला, 'एक देश एक बाजार' की नीति लागू
By सुमित राय | Published: June 3, 2020 05:24 PM2020-06-03T17:24:43+5:302020-06-03T17:24:43+5:30
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें दो अध्यादेशों को मंजूरी दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पीएम आवास पर बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें दो अध्यादेशों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने किसानों के लिए 'एक देश एक बाजार' की नीति लागू करने के अलावा कृषि उत्पादों के भंडारण की सीमा को समाप्त कर दिया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नरेंद्र सिंह तोमर ने कैबिनेट में हुई बैठक की अहम जानकारी दी।