लाइव न्यूज़ :

CAB 2019: पाकिस्तानी PM इमरान खान को भारत ने दिया जवाब, कहा-अपने यहां अल्पसंख्यकों पर ध्यान दें

By स्वाति सिंह | Updated: December 12, 2019 18:52 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को भारत सरकार पर आरोप लगाया कि वह सुनियोजित तरीके से ‘‘हिंदू सर्वोच्चवादी एजेंडा’’ को आगे बढ़ा रही है और ‘‘इससे पहले कि देर हो जाए, विश्व को अवश्य ही कदम उठाना चाहिए।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है।पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने नागरिकता संसोधन विधेयक पर बयान दिया है

नागरिकता संसोधन विधेयक पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कि पाक पीएम के हर बयान पर हमें प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा 'पाक पीएम इमरान खान द्वारा दिए गए ज्यादातर बयान अनुचित होते हैं।' विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'पाक पीएम इमरान खान को बेतुके बयान देने की जगह अपने देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा भारत के आंतरिक मामलों पर बयानबाजी करने से भी बचना चाहिए।'

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को भारत सरकार पर आरोप लगाया कि वह सुनियोजित तरीके से ‘‘हिंदू सर्वोच्चवादी एजेंडा’’ को आगे बढ़ा रही है और ‘‘इससे पहले कि देर हो जाए, विश्व को अवश्य ही कदम उठाना चाहिए।’’ 

खान ने सिलसिलेवार ट्वीट में विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) विधेयक का जिक्र किया। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘भारत, (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी के तहत हिंदू सर्वोच्चवादी एजेंडा के साथ सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ रहा है।’’ खान ने कहा, ‘‘परमाणु खतरे के तहत पाकिस्तान को धमकियों के साथ यह एजेंडा बड़े पैमाने पर खून-खराबे की ओर ले जाएगा और दुनिया के लिए इसके दूरगामी परिणाम होंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले कि देर हो जाए, विश्व को अवश्य ही इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।’’ खान की इस टिप्पणी पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने नयी दिल्ली में कहा कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों पर टीका टिप्पणी करने के बजाय (पाकिस्तान में) अल्पसंख्यकों के साथ अपने बर्ताव पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। 

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए गैर मुस्लिम शरणार्थी -- हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों-- को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का इस विधेयक में प्रस्ताव किया गया है। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर