लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: पुलिस ने सिद्धारमैया को थमाया नोटिस, कहा- आपका मेंगलूरु दौरा कानून-व्यवस्था बिगाड़ सकता है

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 21, 2019 10:00 IST

संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर विरोध कर रहे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पुलिस ने उनके मेंगलूरु दौरे के लिए नोटिस थमाया है। मेंगलूरु पुलिस कमिश्नर की ओर जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि सिद्धारमैया के शहर में प्रवेश करने से कानून-व्यवस्था की स्थिति बन सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पुलिस ने मेंगलूरु दौरे के लिए नोटिस जारी किया है।पुलिस नोटिस में कहा गया है कि सिद्धारमैया के शहर में प्रवेश से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।

संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर विरोध कर रहे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पुलिस ने उनके मेंगलूरु दौरे के लिए नोटिस थमाया है। मेंगलूरु पुलिस कमिश्नर की ओर जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि सिद्धारमैया के शहर में प्रवेश करने से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।

बता दें कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए संशोधित नागरिकता कानून को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल और संगठन इसे वापस लिए जाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर विरोध प्रदर्शन ने हिंसा की शक्ल भी अख्तियार की। अब तक हुए हिंसक प्रदर्शन में जान और माल की हानि शामिल है। 

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार द्वारा लागू किया गया सीएए लोकतंत्र विरोधी है और इससे देश के गरीब लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। शुक्रवार (20 दिसंबर) को नई दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अमीर आदमी अपना पासपोर्ट दिखाकर बच जाएगा लेकिन गरीब आदमी कहां जाएगा। उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून को गरीब जनता के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक बताया।

इसी के साथ दिल्ली के जामा मस्सिद में जुमे की नवाज के बाद प्रदर्शन उग्र रूप लेते-लेते थम गया। हालांकि, कुछ एक आगजनी की वारदातें हुई लेकिन मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि केंद्रीय नेतृत्व में पुलिस की चौकसी के कारण दिल्ली में बड़ी हिंसा को टाला जा सका।

बता दें कि रविवार को दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में सीएए के विरोध में प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया था और पुलिस को उसे शांत करने के लिए आंंसू गैस के गोले दागने के साथ ही लाठी चार्ज करना पड़ा था। इस पुलिस कार्रवा्ई में कई छात्रों को चोटें आई थीं।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टसिद्धारमैयाकांग्रेसनागरिकता संशोधन कानून 2019मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष