लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: न्यूज चैनलों को हिंसा भड़काने वाली सामग्री नहीं दिखाने का निर्देश, 10 दिन के अंदर दूसरी बार आई ऐसी गाइडलाइन

By भाषा | Updated: December 20, 2019 20:57 IST

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इससे पहले 11 दिसंबर को कुछ ऐसे ही परामर्श जारी किये थे जब राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने के साथ इसे संसद की मंजूरी मिल गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना प्रसारण मंत्रालय ने समाचार चैनलों से हिंसा भड़काने वाली सामग्री दिखाने से बचने को कहानागरिकता कानून के खिलाफ देश भर के कई राज्यों में प्रदर्शन के बीच सरकार ने भेजी गाइडलाइन

सरकार ने शुक्रवार को परामर्श जारी करके समाचार चैनलों से ऐसी सामग्री का प्रसारण नहीं करने को कहा जो हिंसा भड़का सकती हैं या राष्ट्र-विरोधी प्रवृत्तियों को बढ़ावा देती हों। दस दिन के अंदर मंत्रालय की ओर से यह दूसरा ऐसा परामर्श जारी किया गया है।

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इससे पहले 11 दिसंबर को परामर्श जारी किया था जब राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने के साथ इसे संसद की मंजूरी मिल गयी थी।

इसके बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये थे। मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी परामर्श में कहा, ‘देखने में आया है कि उक्त परामर्श के बावजूद कुछ टीवी चैनल ऐसी सामग्री का प्रसारण कर रहे हैं जो इसमें उल्लेखित कार्यक्रम संहिता की भावना के अनुरूप नहीं लगती।’ 

इसमें कहा गया, ‘तदनुसार दोहराया जाता है कि सभी टीवी चैनल ऐसी विषयवस्तु का प्रसारण करने से बच सकते हैं जो हिंसा भड़का सकती हो या जिसमें कानून व्यवस्था बनाये रखने के खिलाफ कुछ हो या जो राष्ट्र-विरोधी प्रवृत्तियों को बढ़ावा देती हो।’ 

मंत्रालय ने समाचार चैनलों से ऐसी भी सामग्री नहीं दिखाने को कहा है जिसमें देश की अखंडता को प्रभावित करने वाली कोई चीज हो, जो निजी रूप से किसी व्यक्ति को या कुछ समूहों को, देश के सामाजिक सार्वजनिक तथा नैतिक जीवन के खंडों को बदनाम करती हो। मंत्रालय ने इनका कड़ाई से अनुपालन करने को कहा है।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना

भारतवीडियो: पीओके के मुसलमानों को भारतीय नागरिकता के सवाल पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह? देखिए

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

भारतनागरिकता न मिलने के कारण 800 पाकिस्तानी हिंदू वापस लौट गए: रिपोर्ट

भारतयूपी के डॉ कफिल खान को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली राहत, नागरिकता कानून पर दिया था भाषण

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?