लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को भड़का रहा है विपक्ष

By भाषा | Updated: December 20, 2019 04:02 IST

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाये जाने संबंधी सरकार के फैसले का बचाव करते हुए रेड्डी ने कहा कि यह कदम ‘‘झूठी’’ और ‘‘शरारतपूर्ण’’ सूचना का प्रचार करने से रोकने के लिए उठाया गया है।

Open in App

विपक्षी दलों पर संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों को भड़काने का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार किसी भी उस व्यक्ति से बात करने के लिए तैयार है, जो हिंसा में लिप्त नहीं हो।

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाये जाने संबंधी सरकार के फैसले का बचाव करते हुए रेड्डी ने कहा कि यह कदम ‘‘झूठी’’ और ‘‘शरारतपूर्ण’’ सूचना का प्रचार करने से रोकने के लिए उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल धर्म के नाम पर छात्रों, महिलाओं और अन्य को उकसा कर संशोधित नागरिकता अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को भड़का रहे हैं।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘कुछ राजनीतिक दल संशोधित नागरिकता अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को भड़का रहे हैं। वे धर्म के नाम पर महिलाओं, छात्रों और अन्य को उकसा रहे हैं।’’ मंत्री ने कहा कि कोई भी सरकार हिंसा सहन नहीं कर सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें हिंसा से निपटना होगा। यह कानून किसी धर्म, समुदाय या राज्य के खिलाफ नहीं है। धर्म के नाम पर विरोध का कोई कारण नहीं होना चाहिए।’’ रेड्डी ने कहा कि दिल्ली और लखनऊ में कुछ स्थानों के अलावा दिल्ली और लखनऊ में स्थिति सामान्य है। दिल्ली और लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से हिंसक प्रदर्शन हो रहे है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की पहली प्राथमिकता कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाये रखना है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद हम इस बात की जांच करेंगे कि इन प्रदर्शनों के पीछे कुछ बाहरी ताकतें तो नहीं है।’’ उन्होंने स्पष्ट किया कि नया कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के शरणार्थियों को नागरिकता देगा और किसी की भारतीय राष्ट्रीयता नहीं छीनी जायेगी।’’

देशभर में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में रेड्डी ने कहा, ‘‘कोई तनाव नहीं है। मुझे नहीं पता कि लोग आंदोलन क्यों कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि मंत्रालय राज्य सरकारों के संपर्क में है और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को नियमित रूप से परामर्श भेजे जा रहे है।

रेड्डी ने राजनीतिक दलों से जिम्मेदारी से कार्य करने और आम लोगों को यह बताने की अपील की कि सीएए केवल पड़ोसी देशों के उत्पीड़त शरणार्थियों की मदद करने के लिए है। प्रदर्शनों के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार हरेक से बात करने की इच्छुक है लेकिन उन्होंने लोगों से हिंसा में नहीं शामिल होने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र में अहिंसक विरोध का हमेशा स्वागत होता है।’’ मंत्री ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने हिरासत केन्द्र बनाये जाने जैसी अफवाहों को सोशल मीडिया पर फैलाया है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य है कि हिरासत केंद्र के बारे में यह सवाल कहां से आया। कृपया विरोध प्रदर्शनों के लिए जाने से पहले सीएए को ध्यान से पढ़ें। सीएए में भारतीय के बारे में एक भी शब्द नहीं है।’’ उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध जारी रखने के लिए पूर्वोत्तर के लोगों की प्रशंसा की।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना

भारतवीडियो: पीओके के मुसलमानों को भारतीय नागरिकता के सवाल पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह? देखिए

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

भारतनागरिकता न मिलने के कारण 800 पाकिस्तानी हिंदू वापस लौट गए: रिपोर्ट

भारतयूपी के डॉ कफिल खान को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली राहत, नागरिकता कानून पर दिया था भाषण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया