लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: यूपी में प्रदर्शन, लगी गोली, जख्म के साथ इलाज के लिए दिल्ली आए 3 की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2019 20:40 IST

डाक्टरों ने गुरुवार को यह बात कही। फिरोजाबाद के अस्पताल से करीब 40 साल के मोहम्मद शफीक और 20 साल के मुकीम को क्रमश: 24 दिसंबर और 22 दिसंबर को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीस साल के मोहम्मद हारून को बुधवार को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर ने बताया, ‘‘ हारून को गर्दन पर गोली लगी थी और उसे फिरोजाबाद के एक अस्पताल से यहां लाया गया था।उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की कि हारून उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुआ था या नहीं।

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हिंसा भड़कने के बाद संदिग्ध गोलियों के जख्म के साथ दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराए गए राज्य के तीन लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई।

डाक्टरों ने गुरुवार को यह बात कही। फिरोजाबाद के अस्पताल से करीब 40 साल के मोहम्मद शफीक और 20 साल के मुकीम को क्रमश: 24 दिसंबर और 22 दिसंबर को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीस साल के मोहम्मद हारून को बुधवार को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

एम्स के ट्रॉमा सेंटर के एक डॉक्टर ने बताया, ‘‘ हारून को गर्दन पर गोली लगी थी और उसे फिरोजाबाद के एक अस्पताल से यहां लाया गया था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’’ बहरहाल, उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की कि हारून उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुआ था या नहीं।

सफदरजंग अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है कि शफीक और मुकीम को उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन के दौरान ही गोली लगी है या नहीं। उन्होंने इस पर भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि दोनों के जख्म गोलियों के हैं या नहीं।

सफदरजंग अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, ‘‘ अस्पताल की पुस्तिका में लिखा है कि इन दोनों को फिरोजाबाद के एक अस्पताल से स्थानांतरित किया गया है और ‘संदिग्ध गोली के जख्म’ का इलाज हुआ। दोनों ही चिकित्सा-कानूनी मामले हैं। शफीक की मौत आज तड़के हो गई जबकि अन्य की मौत 23 दिसंबर को हो गई।’’ फिरोजाबाद में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन किया और कथित तौर पर घायल हुए। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं