लाइव न्यूज़ :

CAA, NRC पर कोई आश्वासन नहीं दिया सीएम ठाकरे ने, कहा-मुंबई सभी के लिए, किसी को नहीं निकाला जाएगा

By भाषा | Updated: January 22, 2020 20:14 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुस्लिम विद्वानों और मौलवियों के एक शिष्टमंडल की इस मांग पर उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ केरल और पंजाब की तर्ज पर राज्य विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाए। मुख्यमंत्री ने आज दक्षिण मुंबई में पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देरजा एकेडमी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में प्रस्ताव पारित करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने हमसे कहा कि मुंबई हर भारतीय की है और उनकी तरह हर नागरिक का शहर पर समान अधिकार है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को नये नागरिकता कानून और संभावित एनआरसी पर मुस्लिम समुदाय की चिंताओं को दूर करने का प्रयास किया।

हालांकि ठाकरे ने मुस्लिम विद्वानों और मौलवियों के एक शिष्टमंडल की इस मांग पर उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ केरल और पंजाब की तर्ज पर राज्य विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाए। मुख्यमंत्री ने आज दक्षिण मुंबई में पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

इस अवसर पर रजा एकेडमी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में प्रस्ताव पारित करने की मांग की। जामिया कादरिया अशरफिया के अध्यक्ष सैयद मुइनुद्दीन अशरफ ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने हमसे कहा कि मुंबई हर भारतीय की है और उनकी तरह हर नागरिक का शहर पर समान अधिकार है।’’

अशरफ ने ठाकरे के हवाले से कहा, ‘‘मुंबई सभी के लिए है और यहां पीढ़ियों से रहने वाले लोगों को निकाला नहीं जा सकता।’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को सीएए तथा एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव लाने का कोई आश्वासन नहीं दिया।

रजा एकेडमी के महासचिव एम सईद नूरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुंबई में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के बारे में भी बात की और शहर में अमन-चैन बनाकर रखने की अपील की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समुदाय के 200 और सदस्यों से भी मुलाकात की। पुलिस आयुक्त संजय बर्वे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर उपस्थित थे। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारमुंबईअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी