लाइव न्यूज़ :

आदित्य की कृपा से बॉलीवुड अभिनेताओं और सिलेब्रिटी का टीकाकरण हो रहा है: भाजपा

By भाषा | Updated: May 21, 2021 08:30 IST

भाजपा का आरोप, आदित्य ठाकरे की मदद के कारण ‘बिना किसी परेशानी’ के कोरोना वायरस का टीका लग रहा है

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य ठाकरे की मदद के कारण ‘बिना किसी परेशानी’ के कोरोना वायरस का टीका लग रहाशिव सेना ने इन आरोपों को खारिज कियाकिसी भी सेलिब्रिटी के लिये विशेष व्यवस्था नहीं की जा रही

मुंबई: भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने आरोप लगाया कि बॉलीवुड अभिनेताओं और सिलेब्रिटी को महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे की मदद के कारण ‘बिना किसी परेशानी’ के कोरोना वायरस का टीका लग रहा है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य को इस संबंध में उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए संदेश भेजा गया, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया, लेकिन शिव सेना ने इन आरोपों को खारिज किया है।

आरोप को खारिज करते हुये शिव सेना प्रवक्ता मनीषा कयांडे ने कहा, ‘‘ये आरोप आधारहीन हैं । किसी भी सेलिब्रिटी के लिये विशेष व्यवस्था नहीं की जा रही है। सभी नागिरक अपने स्तर से टीका लगवाने का प्रयास कर रहे हैं और इसके लिये पंजीयन करा रहे हैं ।’’

इससे पहले भातखलकर ने कहा, ‘‘राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे की कृपा से कई शीर्ष पेशेवरों, अभिनेताओं और उनके सहयोगियों को बिना किसी परेशानी के टीका लग रहा है। इन लोगों को कोरोना योद्धा होने के नाम पर टीका लगाया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि यदि यह नहीं रोका गया, तो राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से इस बारे में शिकायत की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :शिव सेनाकोरोना वायरसआदित्य ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए