छह राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, तीन नवंबर को डाले जाएंगे वोट, जानिए कब आएंगे नतीजे

By विनीत कुमार | Published: October 3, 2022 12:32 PM2022-10-03T12:32:35+5:302022-10-03T13:17:48+5:30

चुनाव आयोग ने छह राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। ये उपचुनाव महाराष्ट्र, बिहार, ओडिश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में होने हैं। बिहार में दो सीटों पर मतदान है।

By-elections to 7 Assembly seats across 6 States to be held on 3rd November, results on 6th November | छह राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, तीन नवंबर को डाले जाएंगे वोट, जानिए कब आएंगे नतीजे

छह राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान (फाइल फोटो)

Highlightsछह राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 7 नवंबर को मतों की गिनती।ये उपचुनाव महाराष्ट्र, बिहार, ओडिश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में होने हैं।बिहार में मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना में मुनुगोडे, यूपी में गोला गोकर्णनाथ में वोटिंग

नई दिल्ली: छह राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार इन सीटों पर तीन नवंबर वोट डाले जाएंगे। वहीं नतीजे 7 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

ये उपचुनाव महाराष्ट्र, बिहार, ओडिश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में होने हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि ये सभी चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे। इन चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है। नामांकन की जांच 15 अक्टूबर को की जाएगी और उम्मीदवारों के वापस लेने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर रखी गई है। मतों की गिनती 6 नवंबर को होगी।

इन विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

महाराष्ट्र में विधानसभा सीट अंधेरी ईस्ट, बिहार में मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना में मुनुगोडे, उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा में धामनगर में ये उपचुनाव होने हैं।

बिहार की बात करें तो मोकामा की सीट अनंत सिंह की सदस्यता खत्म होने से खाली हुई है जबकि गोपालगंज से विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। यूपी में गोला गोकर्णनाथ सीट पर बीजेपी विधायक अरविंद गिरी का बीते दिनों निधन हो गया था। इसके बाद से ये सीट खाली हुई है।

वहीं, हरियाणा विधानसभा से कुलदीप सिंह बिश्नोई के इस्तीफा देने के बाद आदमपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है। बिश्नोई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

तेलंगाना के नलगोंडा जिले के मुनुगोडे विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव कांग्रेस विधायक के. राजगोपाल रेड्डी के हाल में दिए गए इस्तीफे के बाद कराया जा रहा है। राजगोपाल रेड्डी ने आठ अगस्त को अपने पद से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि केवल भाजपा ही तेलंगाना में टीआरएस के पारिवारिक शासन को खत्म कर सकती है।

 

Web Title: By-elections to 7 Assembly seats across 6 States to be held on 3rd November, results on 6th November

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे