लाइव न्यूज़ :

By-election results: तृणमूल कांग्रेस ने गोसाबा, दिनहाटा, शांतिपुर और खरदाह विधानसभा सीट पर किया कब्जा, भाजपा, कांग्रेस और वाम दल का बुरा हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2021 17:36 IST

By-election results: तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुब्रत मंडल ने गोसाबा विधानसभा सीट पर 1,43,051 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देशांतिपुर में पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।गोसाबा, दिनहाटा और खरदाह विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली।गोस्वामी को 77,555 और बिस्वास को 36,191 मत मिले हैं।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने तीन पर जीत हासिल कर ली है। इन सीटों के लिए हुए उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना कड़ी सुरक्षा के बीच आज, मंगलवार की सुबह आठ बजे शुरू की गई थी।

पार्टी ने गोसाबा, दिनहाटा और खरदाह विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि शांतिपुर में पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुब्रत मंडल ने गोसाबा विधानसभा सीट पर 1,43,051 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है। शांतिपुर में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ब्रज किशोर गोस्वामी 64,675 मतों से जीते।

दिनहाटा विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उदयन गुहा ने 1,64,089 मतों के अंतर से और खरदाह विधानसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने 93,832 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। शांतिपुर विधानसभा सीट में तृणमूल के उम्मीदवार ब्रज किशोर गोस्वामी ने भाजपा उम्मीदवार निरंजन बिस्वास को हराया।

पार्टी प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने चारों उम्मीदवारों को जीत की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ चारों उम्मीदवारों को जीत की बधाई। यह जनता की जीत है, क्योंकि यह दर्शाता है कि बंगाल के लोग झूठे प्रचार तथा नफरत की राजनीति के ऊपर हमेशा विकास तथा एकता को चुनेंगे।’’

चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतगणना केन्द्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू करने के अलावा, वहां तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिनहाटा तथा शांतिपुर से भाजपा के विधायकों ने अपनी लोकसभा सदस्यता बरकरार रखने के लिए इस्तीफा दे दिया था, जबकि खरदाह तथा गोसाबा से तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के निधन के बाद यह उपचुनाव कराए गए। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिकोलकाताBJPकांग्रेसटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos