2024 तक बिहार का रोड नेटवर्क अमरीका के बराबर हो जाएगा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया दावा

By एस पी सिन्हा | Published: June 7, 2022 05:26 PM2022-06-07T17:26:27+5:302022-06-07T17:26:27+5:30

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया कि 2024 तक बिहार का रोड नेटवर्क अमरीका के बराबर हो जाएगा। मैं जो बोलता हूं और कहता हूं वो डंके की चोट पर पूरा कर देता हूं। मैं झूठ नहीं बोलता हूं।

By 2024, Bihar's road network will be at par with that of America, claims Union Minister Nitin Gadkari | 2024 तक बिहार का रोड नेटवर्क अमरीका के बराबर हो जाएगा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया दावा

2024 तक बिहार का रोड नेटवर्क अमरीका के बराबर हो जाएगा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया दावा

Highlightsगडकरी ने कहा - मैं इथेनॉल पर चलने वाली गाडियां ला रहा हूंकहा- इथेनॉल से बिहार के किसानों को अच्छी कीमत मिलेगीकेंद्रीय सड़क मंत्री ने गांधी सेतु के दूसरे लेन का किया उद्घाटन

पटना: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गंगा नदी पर बने ऐतिहासिक गांधी सेतु के दूसरे लेन का आज उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। लोकार्पण के साथ ही वर्षों बाद एक बार फिर से गांधी सेतु के दोनों लेनों से वाहनों का परिचालन शुरू हो गया। 

इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि जब वह एक बार बिहार आए थे तो ट्रैफिक जाम में उनकी हालत भी खराब हो गई थी। उन्‍होंने कहा कि गांधी सेतु के समानांतर एक और पुल का निर्माण किया जा रहा है। सितंबर 2024 में मैं फिर आउंगा और मुख्यमंत्री नीतीश के साथ मिलकर उसका उद्घाटन करूंगा। 

इस मौके पर उन्‍होने दावा किया कि 2024 तक बिहार का रोड नेटवर्क अमरीका के बराबर हो जाएगा। मैं जो बोलता हूं और कहता हूं वो डंके की चोट पर पूरा कर देता हूं। मैं झूठ नहीं बोलता हूं। हम पत्रकार मित्रों को ये बातें कहता हूं। अब तो मैं इथेनॉल पर चलने वाली गाडियां ला रहा हूं। इथेनॉल से बिहार के किसानों को अच्छी कीमत मिलेगी। यह हम आपको विश्वास दिलाते हैं। 

उन्‍होंने कहा कि बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। नितिन गडकरी ने कहा कि बिहार बदल रहा है। उन्होंने आज ऐलान किया कि केंद्र सरकार स्टेट हाइवे पर 700 करोड़ की लागत से 15 आरओबी बनायेगी। आज हम इसकी घोषणा करते हैं। इस दौरान गडकरी ने मुख्यमंत्री नीतीश का भी खूब गुणगान किया।

नितिन गडकरी ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि पीएम मोदी ने बिहार के ही एक कार्यक्रम में विशेष पैकेज की घोषणा की थी। उसमें 55 हजार करोड़ के काम मेरे विभाग से जुड़ी हुई थी। वह काम जारी है, ये सब काम की वजह से बिहार के विकास में मदद मिलेगी। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास करेंगे। मेरा विश्वास है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अच्छी सड़क बनाकर बिहार भी देश का समृद्ध राज्य बनेगा, नए उद्योग आयेंगे और रोजगार मिलेंगे। 

बिहार में बाढ़ की वजह से नुकसान होता है। एक लाख करोड़ की लागत से ग्रीन फील्ड रोड़ बना रहे हैं। जबकि 11 हजार करोड़ की लागत से पटना ग्रीन फील्ड रिंग रोड का निर्माण करा रहे हैं। यह रिंग रोड पटना की पूरी तस्वीर बदल देगा। रोड हम बना रहे हैं, अब नीतीश कुमार जी वहां नए शहर बनाएं। सड़क हम बनाते हैं और जमीन खरीद कर कमाई दूसरे करते हैं। ऐसे में हम चाहेंगे बिहार सरकार नई शहर बसाए। पटना में अगर जरूरत पडी तो डबल डेकर पुल भी बनायेंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी सेतू के पूर्वी लेन को चालू होने पर नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया। साथ ही यह भी कहा कि नितिन गडकरी ने बिहार के लिए जो किया उसे वे जीवन भर याद रखेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार की सड़कों और पुलों को लेकर पहले घोषणा की थी, अब वो काम दिख रहा है। कई का आज शिलान्यास किया गया है। 

उन्होंने कहा कि गंगा नदी पर पहले 4 पुल बना था। अब कुल मिलाकर 17 पुल गंगा नदी पर पुल बनने वाला है। 13585 करोड़ की लागत से एनएच के 15 सड़कों का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि जब से काम करने का मौका मिला है, तब से काम कर रहे हैं। आज कुछ लोग केंद्र में मंत्री हैं, पहले ये लोग हमारे सात बिहार में मंत्री थे। हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। केंद्र की जो सड़क थी वो खराब थी उसे ठीक कराए।

उन्होंने कहा कि पहले केंद्र में दूसरी सरकार थी। बिहार में पहले सड़क के प्रधान सचिव आरके सिंह थे, वो अब केंद्र में मंत्री हैं। वहीं, इथेनॉल पर चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने नितिन गडकरी का खूब गुणगान किया। उन्होंने कहा कि हम जो पहले करना चाहते थे वो आपने कर दिया। आप लोगों का आशीर्वाद रहा तो इथेनॉल की कोई कमी नहीं होगी। हम लोगों के यहां इथेनॉल की सीमा मत रखिए। कंपनियां जितनी बनानी चाहे बनाए। इसकी इजाजत दे दीजिए। हम इस बात को नहीं भूल सकते कि आपने बिहार में इथेनॉल उत्पादन शुरू कराया। हम आपको जीवन भर नहीं भूल सकते। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नितिन गडकरी जी आप कभी-कभी बिहार आते रहिए।

Web Title: By 2024, Bihar's road network will be at par with that of America, claims Union Minister Nitin Gadkari

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे