लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विकास अघाडी को बीवीए देगी समर्थन, गठबंधन को अब 169 विधायकों का साथ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 28, 2019 09:16 IST

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि बीवीए ने एमवीए सरकार को समर्थन दिया है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सूत्रों ने बताया कि समर्थन देने के लिए ठाकुर ने पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी.

Open in App
ठळक मुद्देबहुजन विकास आघाड़ी के कुल तीन विधायक हैं.288 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन के पक्ष में 169 विधायक हो गए हैं.

हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व वाली बहुजन विकास आघाड़ी (बीवीए) ने आज शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के गठबंधन महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) को समर्थन देने की घोषणा की है. बीवीए के कुल तीन विधायक हैं. एमवीए ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के दौरान 166 विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी थी और बीवीए के तीन विधायकों के भी गठबंधन में शामिल होने के बाद 288 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन के पक्ष में 169 विधायक हो गए हैं. कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि बीवीए ने एमवीए सरकार को समर्थन दिया है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सूत्रों ने बताया कि समर्थन देने के लिए ठाकुर ने पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी.

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार (28 नवंबर) को महाराष्ट्र के 18 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। वह मनोहर जोशी और नारायण राणे के बाद इस पद पर काबिज होने वाले शिवसेना के तीसरे नेता हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित होने के एक महीने बाद ठाकरे (59) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार में राकांपा को उपमुख्यमंत्री का पद मिलेगा। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के ‘महा विकास आघाड़ी’ की बैठक के बाद पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस को विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलेगा जबकि राकांपा को विधानसभा के उपाध्यक्ष का पद मिलेगा।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?