लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे: कर्नाटक में पत्थर से बस टकराने से नौ लोगों की मौत, असम में तीन और जम्मू-कश्मीर में भी तीन की मौत

By भाषा | Updated: February 16, 2020 00:14 IST

Open in App
ठळक मुद्देअसम में तालाब में गाड़ी गिरने से तीन की मौतजम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, दो घायल

कर्नाटक के उडुपी जिले में शनिवार को एक बस सड़क किनारे एक शिलाखंड से टकरा गई जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि बस में 35 यात्री सवार थे। मैसुरू की एक निजी कंपनी अपने कर्मचारियों को पिकनिक पर ले जा रही थी तभी करकला के नजदीक यह घटना हुई।

पुलिस को संदेह है कि चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा जिससे दुर्घटना हुई।

असम में तालाब में गाड़ी गिरने से तीन की मौत

असम के कामरूप जिले में शनिवार को रेलिंग से टकरा कर एक वाहन तालाब में गिर गया जिससे उसमें सवर महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा नॉर्थ गुवाहाटी पुलिस थाने के अंतर्गत जोयगुरू क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के पास हुआ। गाड़ी रंगिया की तरफ जा रही थी।

अधिकारी ने बताया राजीव शर्मा(28), उनकी पत्नी धनस्मिता शर्मा(23) और तपन शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गाड़ी को तालाब से निकाल कर जांच पूरी हो गई है। शवों को पोस्मार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल भेज दिया गया है। 

जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, दो घायल

कठुआ जिले में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर कार के रेलिंग से टकरा कर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा राजबाग के पास मांगटिया मोड़ पर हुआ।

कारसवार कठुआ से जम्मू जा रहे थे। संदेह है कि चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि कार में सवार पांचों लोग रिश्तेदार थे और वे जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र के रहने वाले थे।

पांचों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ओम प्रकाश(90), कृश्मा देवी(85) और राम पाल(62) की मौत हो गई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

टॅग्स :कर्नाटकसड़क दुर्घटनाअसमजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप