लाइव न्यूज़ :

प्रवासी श्रमिकों को लेकर राजस्थान से पश्चिम बंगाल जा रही बस यूपी के प्रयागराज में पलटी, 22 लोग घायल

By भाषा | Updated: May 23, 2020 05:47 IST

शाम करीब 8:40 बजे ड्राइवर को झपकी आ गई जिससे बस रेलिंग तोड़कर सर्विस लेन के आगे 15 फुट गड्ढे में गिर गई।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही एक निजी बस शुक्रवार की शाम यूपी के प्रयागराज के गंगापार नवाबगंज थाना अंतर्गत साहपुर ग्राम सभा में एक पुलिया के पास रेलिंग तोड़कर 15 फुट नीचे पलट गई जिससे बस में सवार 20-22 लोग घायल हो गए।नवाबगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने पीटीआई भाषा को बताया कि यह बस जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी और बस में करीब 35 प्रवासी श्रमिक सवार थे।

राजस्थान के जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही एक निजी बस शुक्रवार की शाम यूपी के प्रयागराज के गंगापार नवाबगंज थाना अंतर्गत साहपुर ग्राम सभा में एक पुलिया के पास रेलिंग तोड़कर 15 फुट नीचे पलट गई जिससे बस में सवार 20-22 लोग घायल हो गए।

नवाबगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने पीटीआई भाषा को बताया कि यह बस जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी और बस में करीब 35 प्रवासी श्रमिक सवार थे।

शाम करीब 8:40 बजे ड्राइवर को झपकी आ गई जिससे बस रेलिंग तोड़कर सर्विस लेन के आगे 15 फुट गड्ढे में गिर गई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में करीब 20-22 लोग घायल हुए हैं जिसमें दो-तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

गंभीर रूप से घायल लोगों को सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि मामूली रूप से घायल लोगों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।

सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है। इस बस में केवल पुरुष श्रमिक सवार थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनाराजस्थानपश्चिम बंगाललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया