लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल से मिले राजनाथ सिंह, विवाद में उलझी बैठक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 11, 2018 22:02 IST

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात की है। लेकिन अब इस मुलाकात के बाद भी विवाद शुरू हो गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 जुलाई: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात की है। लेकिन अब इस मुलाकात के बाद भी विवाद शुरू हो गया है। गृहमंत्री राजनाथ से आधे घंटे की मुलाक़ात के बाद उनके घर बाहर निकलकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि हमने गृहमंत्री को बिस्तार से सुप्रीम कोर्ट जजमेंट के बारे में बताया, मैने उस स्पेसेफिक पैरा के बारे में बताया जिसमे सुप्रीम कोर्ट ने हमारे अधिकारों का जिक्र किया है।

उन्होंने कहा है कि गृहमंत्री ने कहा है कि दिल्ली के उपराज्यपाल सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले की ग़लत व्याख्या कर अफसरों के ट्रांसफर पोस्टिंग के अधिकार देने में आनाकानी कर रहे हैं। इतना ही नहीं केजरीवाल ने कहा है कि राजनाथ सिंह ने  उनकी सभी बातों को बहुत ही ध्यान से सुना है  और वो हमारी बातों से आश्वस्त थे। उन्होंने कहा कि  गृहमंत्री ने उनको आश्वासन दिया है कि वह जल्द अधिकारियों से इस बारे में बातक करेंगे और  बंग्लादेश से वापस लौटकर 16 तारीख को गृहमंत्री हमसे दोबारा मिलेंगे।

केजरीवाल के बयान मीडिया में आने के तत्काल बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह के ऑफिस ने बयान जारी कर कहा कि गृहमंत्री ने इस मुद्दे पर गृहमंत्रालय के अधिकारियों से इस मसले पर बात करने का बजाए ये कहा, "गृहमंत्रालय इस मसले पर एक बार फिर क़ानूनी सलाह लेगा।गृहमंत्रालय सूत्रों के मुताबिक जब मामले के सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी तो एलजी और गृहमंत्रालय अपना रुख साफ करेंगे और ज़रूरत पड़ी तो अलग अलग हलफनामा दायर किया जाएगा।

वहीं, हाल ही में इससे पहले जम्मू कश्मीर में सीमा और प्रदेश में होने वाले हमलों पर केंद्रीय गृह सचिव राजीव गॉबा के साथ गृह मंत्री राजना‌थ सिंह ने बीते दिनों एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति की बैठक में गृह सचिव से जम्मू कश्मीर में हुए हमलों की ग्राउंड रिपोर्ट पर विस्तार से बातचीत हुई थी।

टॅग्स :राजनाथ सिंहअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर