लाइव न्यूज़ :

बुंदेलखंड़ : एक ऐसी नदी, जो पत्थरों में करती है 'रंगीन चित्रकारी'

By भाषा | Updated: November 29, 2020 16:33 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 29 नवंबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से बह रही 'केन' देश की दूसरी ऐसी नदी है, जो पत्थरों में 'रंगीन चित्रकारी' करती है।

देश और विदेश में यह आकृतिशुदा पत्थर 'शज़र' नाम से चर्चित है, फ़ारसी भाषा में शज़र का अर्थ 'पेड़' होता है। हालांकि, मुस्लिम देशों में इसे 'हकीक' भी कहते हैं। यह पत्थर दुनिया में सिर्फ भारत की दो नदियों 'केन' और 'नर्मदा' में ही पाया जाता है।

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में विभक्त बुंदेलखंड़ के बांदा जिले के कनवारा गांव में केन नदी का अंतिम छोर है। इस गांव में यह नदी यमुना नदी में मिलकर विलुप्त हो जाती है। केन नदी में मिलने वाला शज़र पत्थर मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ कस्बे से लेकर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कनवारा गांव तक ही मिलता है। इस नदी का उद्गम स्थान दमोह जिले की कैमूर पहाड़ी है, जो सात पहाड़ियां चीरकर यमुना नदी तक जाती है।

किंवन्दतियों में केन नदी के नामकरण की कहानी भी बड़ी अगूढ़ है। पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार, केन नदी का पुराना नाम 'कर्णवती' नदी था। इसके बाद इसे 'किनिया' और 'कन्या' के बाद अब अपभ्रंश में 'केन' कहा जाने लगा। महाभारत काल में, 'केन-एक कुमारी कन्या है' का उल्लेख मिलता है।

शज़र पत्थर की प्रदर्शनी में विदेशों तक भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके बांदा शहर के शज़र व्यवसायी द्वारिका प्रसाद सोनी ने बताया, "विश्व में सिर्फ भारत की नर्मदा और केन नदी में ही शज़र पत्थर पाया जाता है और इराक, ईरान और फ्रांस जैसे देशों में इन पत्थरों (आकृतियों के अनुसार) की मुंह मांगी कीमत मिलती है। मुस्लिम देशों में शज़र को 'हकीक' भी कहते हैं।"

उन्होंने बताया, "हज जाने वाले मुसलमान अपने साथ शज़र पत्थर लेकर जाते हैं। वे इसे 'कुदरत का नायाब तोहफा' मानते हैं। शौकीन लोग इसे अंगूठी में नग के तौर पर भी जड़वाते हैं।"

सोनी ने कहा, "केन और नर्मदा नदी के पानी में 'सायलोदक' नामक पदार्थ पाया जाता है, जो पत्थरों को एक-दूसरे से जोड़ता है। पत्थर को मशीन से तराशने के बाद आदिमानव, जंगली जानवर, पेड़-पौधे, राजा-रानी या जल जीवों की सुंदर आकृति निकलती है।"

शज़र व्यवसायी सोनी ने कहा, "उन्होंने शज़र पत्थर से ताजमहल के नमूने के अलावा कई चीजें बनाई हैं। उन्हें इन पर राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है और नीदरलैंड तथा दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया में शज़र पत्थर की प्रदर्शनी में वह भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।"

उन्होंने बताया, "तराशे शज़र की कीमत विदेश में डेढ़ सौ से दो सौ गुना तक बढ़ जाती है। यहां चार सौ-पांच सौ रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत का पत्थर तराशने के बाद ईरान, इराक और फ्रांस में लाखों रुपये कीमत में बिकता है। हालांकि वह खुद शज़र की आपूर्ति दिल्ली, मुंबई और जयपुर तक ही करते हैं।"

बांदा जिले के एक अधिकारी ने बताया, "शज़र पत्थर के व्यवसाय को 'एक जनपद-एक उत्पाद' की श्रेणी में रखा गया है और अब बांदा में 24 शज़र कारखाने चल रहे हैं। इनके व्यवसायियों को बैंक ऋण भी उपलब्ध कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू