लाइव न्यूज़ :

बु्ल्ली बाई ऐप केस की मुख्य आरोपी महिला को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, केवल 18 साल है उम्र

By आजाद खान | Updated: January 5, 2022 15:41 IST

मुंबई पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी युवती इस ऐप पर एक साथ तीन अकाउंट हैंडल करती थी।

Open in App
ठळक मुद्दे‘बुली बाई’ मामले में मुंबई पुलिस ने मुख्य आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है।मुख्य आरोपी का नाम श्वेता सिंह बताया जा रहा है जो नाम बदलकर सोशल मीडिया चलाती थी। इस पूरे कांड में इस 18 साल की युवती को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

मुंबई: मुंबई पुलिस को ‘बुली बाई’ मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऐप के जरिए मुस्लिम महिलाओं की बोली लगवाने वाली मुख्य आरोपी को पकड़ा है। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी एक 18 साल की युवती है जो इस कांड की मास्टरमाइंड बताई जा रही है। एएनआई के मुताबिक, आरोपी का नाम श्वेता सिंह है जिसे उत्तराखंड के रूद्रपुर से अरेस्ट किया है। उत्तराखंड पुलिस हेडक्वार्टर के अनुसार, फिलहाल मुंबई पुलिस श्वेता की ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया को पूरी कर रही है, इसके बाद उसे मुंबई ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि आरोपी पर ‘बुली बाई’ नामक ऐप को बनाने और इस पर बिना अनुमति के मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को पोस्ट कर का आरोप है। इस पर यह भी आरोप है कि इस ऐप के जरिए किसी एक विशेष जाति के महिलाओं पर अश्लील कमेंट्स करने का भी अवसर प्रदान करता था। पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। 

इससे पहले भी हुई एक गिरफ्तारी

मंगलवार को इस मामले में मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से 21 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर विशाल झा को भी गिरफ्तार किया है। बिहार के निवासी झा से पुलिस ने कई घंटो तक पूछताछ किया और फिर 10 जनवरी तक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी श्वेता सिंह और विशाल झा दोनों दोस्त हैं। इनकी दोस्ती सोशल मीडिया से ही हुई थी। युवती पर इस ऐप से जुड़े तीन अकाउंट हैंडल कर रही थी। इसके साथ ही इसका दोस्त विशाल 'Khalsa supremacist' के नाम से भी खाता खोला था। ये लोग सिख संगठनों के नाम पर भी कुछ अकाउंट खोल रखे थे। इन पर आरोप है कि ये नाम बदल कर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते थे। बता दें कि यह मामला तब सामने आया था जब एक महिला को उसकी फोटो इस ऐप पर देखी थी। इसके साथ उस ऐप पर महिला के बारे में अश्लील कमेंट्स भी किए गए थे। इस घटना की शिकायत जब पुलिस से की गई तो पुलिस हरकत में आई और फिर जांच शुरू हुई थी। 

विदेशी प्लेटफॉर्म से सूचना मांगने की हो रही है तैयारी

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को ‘बुली बाई’ मामला अपनी ‘इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स’ इकाई को सौंप दिया और वह ऐप के बारे में उसके विदेशी प्लेटफॉर्म से सूचना मांगने के लिए परस्पर कानूनी सहायता संधि प्रक्रिया के लिए मंजूरी लेने की योजना बना रही है। इर पर पुलिस ने बताया कि आईएफएसओ इकाई पिछले साल जुलाई में आए ‘सुली डील्स’ मोबाइल ऐप मामले की भी जांच कर रही है। इस मामले के बारे में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईएफएसओ इकाई को मंगलवार को केंद्र से आपराधिक मामलों में परस्पर कानूनी सहायता संधि प्रक्रिया की मंजूरी मिल गई है। 

टॅग्स :क्राइमभारतमुंबईमहाराष्ट्रमुंबई पुलिसबुल्ली बाई ऐप मामला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप