लाइव न्यूज़ :

साल बदला है, हाल भी बदलो-अब बोलना होगा!, राहुल गांधी ने कहा-महिलाओं का अपमान और सांप्रदायिक नफरत तभी बंद होंगे, जब हम खड़े होंगे

By भाषा | Updated: January 2, 2022 22:06 IST

Bulli Bai: मुंबई साइबर पुलिस ने 'बुली बाई' ऐप बनाने वाले और इसे बढ़ावा देने वाले ट्विटर हैंडल के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।अन्य धाराओं के तहत यह मामला शनिवार को दर्ज किया गया।सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव दोनों को ‘बुली बाई’ ऐप ‘फ्लैग’ किया और कार्रवाई की मांग की थी।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं के अपमान और सांप्रदायिक नफरत के खिलाफ लोगों से आवाज़ बुलंद करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह खतरे के खिलाफ बोलने का वक्त है।

‘बुली बाई’ ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की सूची ‘नीलामी’ के लिए डालने को लेकर सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले लोगों और महिला अधिकार समूहों की नाराज़गी के बीच गांधी का ट्वीट आया है। ऐप पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की सूची तस्वीरों के साथ ‘नीलामी’ के लिए डाल दी गई। यह एक साल से भी कम वक्त में दूसरी बार हुआ है।

ऐसा लगता है कि यह ऐप ‘सुली डील्स’ की ‘क्लोन’ (प्रति) है जिसने पिछले साल विवाद खड़ा किया था।” गांधी ने ‘नो फीयर’ (भय रहित) हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, “महिलाओं का अपमान और सांप्रदायिक नफ़रत तभी बंद होंगे जब हम सब एक आवाज़ में इसके ख़िलाफ़ खड़े होंगे। साल बदला है, हाल भी बदलो- अब बोलना होगा!”

कम से कम सौ प्रभावशाली मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें एक ऐप पर अपलोड किए जाने पर मचे बवाल के बाद सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मेजबान मंच ‘गिटहब’ ने उपयोगकर्ता (यूजर) को ब्लॉक करने की पुष्टि की है तथा भारतीय कम्प्यूटर आपदा प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी) और पुलिस अधिकारी आगे की कार्रवाई के लिए समन्वय कर रहे हैं।

भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया टीम (सीईआरटी) नोडल एजेंसी है जो साइबर सुरक्षा खतरें से निपटती है। मंत्री ने यह भी नहीं बताया कि क्या कार्रवाई की जा रही है। वैष्णव ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार इस मामले में दिल्ली और मुंबई में पुलिस संगठनों के साथ काम कर रही है।" दोनों महानगरों की पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं।” राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले में तेजी से कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा है। 

टॅग्स :राहुल गांधीमुंबईकांग्रेसBJPशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी