लाइव न्यूज़ :

बुलेट ट्रेन परियोजनाः इस कंपनी को ठेका, कई कंपनियां थीं दौड़ में, जानिए सबकुछ

By भाषा | Updated: October 20, 2020 13:32 IST

24,985 करोड़ रुपये के ठेके में एलएण्डटी सबसे बड़े सिविल ठेके को पाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। एलएण्डटी अहमदाबाद से मुंबई तक की 508 किलोमीटर की बुलेट ट्रेन परियोजना में पड़ने वाले 237 किलोमीटर लंबे मार्ग सेतु के डिजाइन और निर्माण की निविदा में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है।परियोजना का निर्माण नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) कर रही है।508 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना है जिसे जापान के सहयोग से विकसित किया जा रहा है।

नई दिल्लीः अवसंचरना क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है।

सूत्रों के अनुसार 24,985 करोड़ रुपये के ठेके में एलएण्डटी सबसे बड़े सिविल ठेके को पाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। एलएण्डटी अहमदाबाद से मुंबई तक की 508 किलोमीटर की बुलेट ट्रेन परियोजना में पड़ने वाले 237 किलोमीटर लंबे मार्ग सेतु के डिजाइन और निर्माण की निविदा में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी रही है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का निर्माण नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) कर रही है। यह 508 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना है जिसे जापान के सहयोग से विकसित किया जा रहा है।

एनएचएसआरसीएल ने आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ परियोजना के 237 किलोमीटर लंबे खंबों पर बनने वाले रेल मार्गसेतु के डिजाइन और निर्माण के लिए मंगायी गयी निविदाएं आज खोली गयीं। एलएंडटी इसमें सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर सामने आयी।’’

एनएचएसआरसीएल ने कहा कि इस निविदा के तहत कुल सात प्रमुख कंपनियों ने मिलकर तीन बोलियां जमा की थीं। बोली लगाने वाली कंपनियों में एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रचर लिमिटेड, इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, और जेएमसी प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड का एक समूह एवं एनसीसी लिमिटेड, टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और जे. कुमार इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का दूसरा समूह शामिल था। 

प्रोजेक्ट का काम दिसंबर 2023 में पूरा होना प्रस्तावित है, लेकिन इसमें शायद कुछ देरी हो क्योंकि महाराष्ट्र के पालघर और गुजरात के नवसारी जैसे इलाकों में अभी भी भूमि अधिग्रहण से जुड़े कुछ मुद्दे हैं।गौरतलब है कि देश के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर मुंबई से अहमदाबाद के बीच काम चल रहा है, इस कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन की स्पीड 350 किमी प्रति घंटा होने की उम्मीद है। यानी मुंबई से अहमदाबाद महज 2 घंटे में पहुंचा जा सकेगा, अभी इस दूरी को तय करने में भारतीय रेलगाड़ि‍यों से 7 घंटा और फ्लाइट से एक घंटा लगता है।

टॅग्स :भारतीय रेलगुजरातमुंबईनरेंद्र मोदीपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत