बुलबुल तूफानः बंगाल में लाखों प्रभावित, 10 की मौत, सीएम ने किया हवाई दौरा, बांग्लादेश में 13 मरे

By भाषा | Published: November 11, 2019 04:10 PM2019-11-11T16:10:47+5:302019-11-11T16:10:47+5:30

राज्य में चक्रवात ‘बुलबुल’ की चपेट में आने से कम से कम 10 लोगों की जान चली गई और करीब 2.73 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार को उत्तर 24 परगना में बसीरहाट के प्रभावित इलाकों का दौरा भी कर सकती हैं। 

Bulbul storm: Lakhs affected in Bengal, 10 killed, CM visits air, 13 die in Bangladesh | बुलबुल तूफानः बंगाल में लाखों प्रभावित, 10 की मौत, सीएम ने किया हवाई दौरा, बांग्लादेश में 13 मरे

कई घर तबाह हो गए हैं और हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

Highlightsपुनर्वास व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए काकद्वीप में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।बांग्लादेश में बुलबुल तूफान के चलते कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है और 20 से अधिक घायल हुए हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना जिले के चक्रवात प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करने के लिए सोमवार को अपने सारे प्रशासनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठकें रद्द करने के अलावा बनर्जी ने मंगलवार को उत्तरी बंगाल का दौरा भी स्थगित कर दिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री नामखाना और बक्खली के आसपास के प्रभावित इलाकों का हवाई-दौरा भी करेंगी।

इसके बाद वह चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए काकद्वीप में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। ’’ राज्य में चक्रवात ‘बुलबुल’ की चपेट में आने से कम से कम 10 लोगों की जान चली गई और करीब 2.73 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार को उत्तर 24 परगना में बसीरहाट के प्रभावित इलाकों का दौरा भी कर सकती हैं। 

बांग्लादेश में बुलबुल तूफान से मरने वालों की संख्या 13 हुई

बांग्लादेश में बुलबुल तूफान के चलते कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है और 20 से अधिक घायल हुए हैं। इसके साथ ही कई घर तबाह हो गए हैं और हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। चक्रवाती तूफान रविवार को बांग्लादेश में पहुंचा और इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

बीडी न्यूज24 डॉट कॉम ने बताया कि चक्रवात से देश के दक्षिण-पश्चिमी तटीय जिलों में लगभग 5000 घर तबाह हुए। रिपोर्ट में कहा गया, “अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।” ये मौतें दक्षिणी बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों खुलना, बरगुना और गोपालगंज में हुई हैं।

अधिकारियों ने कई रूट पर नौका परिचालन पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी है। बांग्लादेश सरकार ने प्रभावित लोगों को आश्रय देने के लिए इंतजाम किए हैं। आपदा प्रबंधन और राहत राज्य मंत्री इनामुर रहमान ने कहा कि चक्रवात के दौरान 5,787 आश्रय केंद्रों में 21 लाख से अधिक लोगों को ठहराया गया है। उन्होंने बताया तूफान से फसल को भी थोड़ा नुकसान पहुंचा है। 

Web Title: Bulbul storm: Lakhs affected in Bengal, 10 killed, CM visits air, 13 die in Bangladesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे