लाइव न्यूज़ :

Budget 2024-25: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, बजट में गरीबों के लिए कुछ भी नहीं था

By धीरज मिश्रा | Updated: February 1, 2024 16:51 IST

Budget 2024-25: मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस बजट में गरीबों, निम्न मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी नहीं कहा। पिछले 10 साल में सरकार ने जितने वादे किए थे उसकी जानकारी इन्होंने नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबजट में पिछले 10 साल में सरकार ने जितने वादे किए थे उसकी जानकारी इन्होंने नहीं दियाकिसानों, गरीबों, निम्न मध्यम वर्ग, शिक्षा पर ध्यान नहीं दियावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि शासन व्यवस्था पर यह बजट उस स्थिति की बात करता है जहां हमने विकास किया है

Budget 2024-25: मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बजट में गरीबों, निम्न मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी नहीं कहा। पिछले 10 साल में सरकार ने जितने वादे किए थे उसकी जानकारी इन्होंने नहीं दिया।

मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने जो वादे किए थे वो कहां तक पहुंचा। इन्होंने किसानों, गरीबों, निम्न मध्यम वर्ग, शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया। इस बजट में कुछ भी नहीं है।

इस अंतरिम बजट पर भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आज के बजट में विकास और विरासत दोनों का उल्लेख है और नए संकल्प भी है। इस बजट में किसान, युवक, गरीब और महिलाओं को क्या-क्या प्राथमिकता दी गई है ये बताया गया। ये बजट महत्वपूर्ण है। ये प्रगति सरकार का प्रगति दिशा निर्देशन बजट है कि 2025 में कैसे देश विकसित होगा इसका ये रोडमैप है।

डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने अंतरिम बजट पर कहा कि अंतरिम बजट में कुछ खास नहीं है। इसमें बेहतर भविष्य के वादों की झलक नहीं दिखती। वे अगले पूर्ण बजट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वह हम पेश करेंगे। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव जीतेगा और हम सबसे अच्छा बजट पेश करेंगे।

कांग्रेस जहां इस बजट में कुछ भी नहीं है कहकर तंज कस रही है तो वहीं, बजट पेश करने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा यह चुनाव से ठीक पहले पेश किया गया अंतरिम बजट है। शासन व्यवस्था पर यह बजट उस स्थिति की बात करता है जहां हमने विकास किया है।

हमने अर्थव्यवस्था को सही इरादों, सही नीतियों और सही निर्णयों के साथ प्रबंधित किया है, इसलिए यह सावधानीपूर्वक शासन है। डी का मतलब बेहतर जीवन जीने वाले, बेहतर कमाई करने वाले और भविष्य के लिए उच्च आकांक्षाएं रखने वाले लोगों का है और अगर 'पी' पर जाएं तो लगातार तीन वर्षों का प्रदर्शन। जी20 में 7% की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में देश के सभी हिस्से भाग ले रहे हैं।

टॅग्स :बजटबजट 2024बजट 2024 उम्मीदेंNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?