लाइव न्यूज़ :

बजट में सिगरेट पर शुल्क में 16 प्रतिशत की वृद्धि से कितने रुपये तक बढ़ जाएंगे दाम? जानिए

By भाषा | Updated: February 2, 2023 19:53 IST

निर्मला सीताराम ने बुधवार को आम बजट 2023-24 में सिगरेट पर शुल्क में 16 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया था। विशेषज्ञों के अनुसार इस बढ़ोतरी से सिगरेट पीने वालों पर मामूली असर होगा और कंपनियां आसानी से इस झटके को सहन कर लेंगी।

Open in App

नयी दिल्ली: आम बजट 2023-24 में सिगरेट पर शुल्क में 16 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा का इनकी कीमतों पर मामूली असर पड़ेगा। विशेषज्ञों ने कहा कि विभिन्न श्रेणियों में एक सिगरेट पर इसका सात से 12 पैसे का असर होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क (एनसीसीडी) में हुई इस बढ़ोतरी से सिगरेट पीने वालों पर मामूली असर होगा और कंपनियां आसानी से इस झटके को सहन कर लेंगी। मार्जिन पर इसका कोई खास असर नहीं होगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीताराम ने बुधवार को आम बजट 2023-24 में सिगरेट पर शुल्क में 16 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया था। उन्होंने संसद में अपने बजट भाषण में कहा, ‘‘कुछ खास सिगरेट पर एनसीसीडी को पिछली बार तीन साल पहले संशोधित किया गया था। इसे लगभग 16 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है।’’

इस कदम के प्रभाव पर क्रिसिल रेटिंग्स के निदेशक आनंद कुलकर्णी ने कहा, ‘‘सिगरेट पर एनसीसीडी में ऊपर की ओर संशोधन से सिगरेट विनिर्माताओं के मुनाफे पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है। शुल्क में 15-16 प्रतिशत की बढ़ोतरी से विभिन्न श्रेणियों (आकार, फिल्टर आदि के आधार पर) में एक सिगरेट की कीमत में 7-12 पैसे की बढ़ोतरी होगी।’’

उन्होंने कहा कि इसका मुनाफे पर एक प्रतिशत से कम असर होगा और इसका कंपनियों कर साख पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नुवामा इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज के कार्यकारी निदेशक और अनुसंधान समिति के प्रमुख अवनीश रॉय ने भी कहा कि इस कुल प्रभाव नगण्य होगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह वृद्धि हमारी और बाजार के अनुमानों से कम है। इसलिए आईटीसी और दूसरी सिगरेट कंपनियों के लिए सकारात्मक है।’’ उन्होंने कहा कि इसके लिए सिगरेट कंपनियों को कीमतों में सिर्फ दो से तीन प्रतिशत तक बढ़ोतरी करनी होगी, जो बहुत अधिक नहीं है। 

टॅग्स :आम बजट 2023निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष