लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: ‘पीपीपी के जरिये बुनियादी ढांचा विकास से वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा, रोजगार बढ़ेगा’

By भाषा | Updated: February 2, 2020 14:56 IST

पीपीपीएसी ने 2014-15 से 2018-19 के दौरान 87,728 करोड़ रुपये की 59 परियोजनाओं की सिफारिश की है। इनमें से 43 परियोजनाएं सड़क क्षेत्र से संबंधित, तीन बंदरगाह क्षेत्र की, आठ हवाईअड्डा क्षेत्र की और एक-एक आवास एवं पर्यटन क्षेत्र की हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देपीपीपी मॉडल में बुनियादी ढांचा विकास से आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया।

सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल में बुनियादी ढांचा विकास से आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा और इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बजट दस्तावेजों में यह बात कही गई है। दस्तावेज में कहा गया है कि एक संबद्ध समिति ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 27,514 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर की हैं।

दस्तावेज में कहा गया है कि सरकार द्वारा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को आगे बढ़ाने 2022-23 तक पूंजीगत व्यय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.9 प्रतिशत तक बढ़ेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया।

बजट दस्तावेज में कहा गया है कि सार्वजनिक निजी भागीदारी में बुनियादी ढांचे के विकास से आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा, रोजगार का सृजन होगा, निजी क्षेत्र के लिए भागीदारी के अवसर पैदा होंगे और लोगों के जीवनस्तर में सुधार आएगा।

दस्तावेज में कहा गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान सार्वजनिक निजी भागीदारी आकलन समिति (पीपीपीएसी) ने आज की तारीख तक कुल 27,514 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सिफारिश की है। इनमें से एक परियोजना बंदरगाह क्षेत्र के विकास, चार रेलवे स्टेशनों, दो नैसर्गिक स्थलों पर पर्यटन सुविधा और एक यात्री ट्रेन से से संबंधित है।

पीपीपीएसी ने 2014-15 से 2018-19 के दौरान 87,728 करोड़ रुपये की 59 परियोजनाओं की सिफारिश की है। इनमें से 43 परियोजनाएं सड़क क्षेत्र से संबंधित, तीन बंदरगाह क्षेत्र की, आठ हवाईअड्डा क्षेत्र की और एक-एक आवास एवं पर्यटन क्षेत्र की हैं। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१बजट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं