लाइव न्यूज़ :

बजट 2019: किसानों को लेकर मोदी सरकार खोल सकती है 'खजानों का पिटारा'

By धीरज पाल | Updated: January 22, 2019 17:22 IST

साल 2019-20 के लिए मोदी सरकार ने आम बजट की पूरी तैयारियां कर ली हैं और वित्त मंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को संसद में आम बजट पेश करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे2019-20 के लिए मोदी सरकार ने आम बजट की पूरी तैयारियां यूनिवर्सल बेसिक इनकम स्कीम के तहत किसानों को मिलेगा लाभमोदी सरकार किसानों और गरीबों के लिए सब्सिडी खत्म कर सकती है

मोदी सरकार 1 फरवरी को साल 2019-20 का आम बजट पेश करेगी। मोदी सरकार की अगुवाई में पेश होने वाले इस अंतरिम बजट से किसानों को काफी उम्मीदें है। सरकार अपने इस बजट में मोदी सरकार किसानों की समस्याओं और उनके मुद्दों को प्राथमिकता देने की उम्मीद है। इसकी वजह है पिछले पांच सालों में किसानों की उत्पन्न हुई समस्याएं और अगामी लोकसभा चुनाव। इस बजट से किसानों की समस्याओं को दूर करके मोदी सरकार किसानों को खुश करना जरूर चाहेगी। इसके लिए मोदी सरकार अपने इस आम बजट में किसानों के लिए पिटारा खोल सकती है। 

साल 2019-20 के लिए मोदी सरकार ने आम बजट की पूरी तैयारियां कर ली हैं और वित्त मंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को संसद में आम बजट पेश करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि किसानों को लेकर मोदी सरकार क्या घोषणा कर सकती है। 

कृषि ऋण को बढ़ा सकती है सरकार 

सरकार किसानों को खुश करने के लिए आगामी आम बजट में कृषि ऋण के लक्ष्य को लगभग 10 प्रतिशत बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपये कर सकती है। बता दें कि पिछले साल 2017-18 में किसानों को 11.68 लाख करोड़ रुपये का ऋण दिया गया था। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी सरकार इस आम बजट में किसानों के लिए 70 हजार करोड़ रुपये खर्च करने कर सकती है।  

यूनिवर्सल बेसिक इनकम स्कीम किसानों को मिल सकती है 30 हजार रुपये

मोदी सरकार किसानों के लिए एक मुश्त खाते में 30 हजार रुपये देने का ऐलान कर सकती है। यह ऐलान यूनिवर्सल बेसिक इनकम के तहत कर सकती है। इसके तहत रकम किसानों के खाते में सीधे जा सकती है। हाल ही में मोदी सरकार ने इस योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत देश में 10 करोड़ लोगों को(किसान, बेरोजगार नौजवान, आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों) को मासिक भत्ता देने का एलान कर सकती है। 

सब्सिडी हो सकती है खत्म

एक तरफ जहां मोदी सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं लागू कर सकती है तो दूसरी तरफ किसानों और गरीबों राशन और एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाले सब्सिडी से वंचित होना पड़ेगा। सब्सिडी का लाभ उन किसानों को भी नहीं होगा जो दूसरों के यहां मजदूरी करते हैं। 

टॅग्स :बजट 2019बजटमोदी सरकारअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप