लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: सोने की कीमतों में होगी बढ़ोतरी, सरकार ने इतना बढ़ाया आयात शुल्क

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2019 13:29 IST

सरकार ने सोने के आयात शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। इसका असर सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी के रूप में दिखाई देगा। फिलहाल सोने पर 10 प्रतिशत का आयात शुल्क लगता है लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया है।

Open in App

सरकार ने सोने के आयात शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। इसका असर सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी के रूप में दिखाई देगा। फिलहाल सोने पर 10 प्रतिशत का आयात शुल्क लगता है लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए इसकी घोषणा की।

गौरतलब है कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा सोने का आयात करता है। इसकी सबसे ज्यादा मांग आभूषण के लिए होती है। भारत ने वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान 32.8 बिलियन डॉलर का सोना आयात किया है।

इसके अलावा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए 20 रुपये के सिक्के जारी करने की घोषणा की। गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय की ओर से पहले ही इसका नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। सीतारमण ने कहा कि इसके अलावा 1,2,5 और 10 रुपये के सिक्कों की नई सीरीज जारी की जाएगी। गौरतलब है कि करेंसी (नोट) की तुलना में सिक्कों की लाइफ ज्यादा होती है।

टॅग्स :बजट 2019सोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे