लाइव न्यूज़ :

बजट 2018: शशि थरूर ने कहा,-मोदी सरकार का यह अंतिम बजट

By IANS | Updated: January 29, 2018 00:20 IST

थरूर ने अपनी हिंदी-अंग्रेजी मिश्रित भाषा में प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला किया। हाल ही में रिलीज हुई अपनी किताब 'व्हाई आई एम हिंदू' में थरूर ने हिंदुत्व विचारधारा की तीखी आलोचना की है।

Open in App

कांग्रेस सांसद व लेखक शशि थरूर का कहना है कि आगामी आम बजट मोदी सरकार का अंतिम बजट होगा। थरूर ने अपनी हिंदी-अंग्रेजी मिश्रित भाषा में प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला किया। हाल ही में रिलीज हुई अपनी किताब 'व्हाई आई एम हिंदू' में थरूर ने हिंदुत्व विचारधारा की तीखी आलोचना की है।वह जयुपर साहित्य महोत्सव (जयपुर लिट फेस्ट) में हिस्सा लेने यहां पहुंचे थे। उन्होंने अपनी किताब 'एन एरा ऑफ डार्कनेस' पर यहां एक सत्र को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया और मीडिया के सवालों का जवाब दिया। 

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा, "यह मोदी सरकार का अंतिम बजट होने वाला है और इस बजट में कुछ निराशाजनक कदम उठाने की बात हो सकती है, मसलन रोजगार का जिक्र किया जा सकता है।"उन्होंने कहा, "उन्होंने जो वादे किए है उनपर अवश्य कायम रहना चाहिए। इसलिए ध्यान खींचने के लिए वे रोजगार को लेकर कुछ कर सकते हैं।"थरूर ने मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा, "जिसने कहा कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा वो आज पकौड़े की बात करने लगे हैं। वो नही समझते कि लोग चाय और पकौड़े इसलिए बेच रहे हैं क्योंकि नौकरियां नहीं हैं।"

राहुल के बारे में सवाल करने पर थरूर ने कहा, "हमें अवश्य उनको इस पार्टी की मर्यादा की समीक्षा करने का समय देना चाहिए।"उन्होंने कहा, "राहुल गांधी अनिच्छुक राजनेता नहीं हैं। हमने उनको गुजरात में देखा। वह हमेशा यात्रा करते रहे और अपना काम कर दिखाया है।"

टॅग्स :बजट 2018नरेंद्र मोदीअरुण जेटलीशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?