लाइव न्यूज़ :

बिहार में बसपा विधायक जद(यू) में शामिल हुए, निर्दलीय ने भी समर्थन जताया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 00:56 IST

Open in App

पटना, 22 जनवरी बिहार में बसपा के एकमात्र विधायक शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। वहीं, एक निर्दलीय विधायक ने भी नीतीश सरकार को अपना पूर्ण समर्थन जताया।

चैनपुर से बसपा की टिकट पर चुनाव जीतने वाले जामा खान ने जद (यू) का दामन थाम लिया।

दूसरी ओर, पिछले साल नवंबर में राज्य में गठित राजग सरकार को समर्थन देते आए चकई से निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने भी नीतीश सरकार के बाकी बचे पूरे कार्यकाल के लिए अपना समर्थन जारी रखने की घोषणा की।

बसपा विधायक के शामिल होने के बाद विधानसभा में जद (यू) का संख्या बल बढ़कर 44 हो गया।

इस तरह की अटकलें जताई जा रही हैं कि खान और सिंह दोनों को ही आने वाले समय में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान मंत्री बनाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब