लाइव न्यूज़ :

बसपा प्रमुख मायावती के मां का निधन, अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली आ रही हैं यूपी की पूर्व सीएम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 13, 2021 18:45 IST

बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने यह जानकारी दी। मायावती की मां काफी समय से बीमार थीं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती दिल्ली पहुंच रही हैं।मायावती के पिता का निधन 19 नवंबर 2020 को हुआ था। 

नई दिल्लीःउत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती की मां रामरती का अस्पताल में दिल की गति रुकने से निधन हो गया। वह 92 साल की थीं। बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने यह जानकारी दी। मायावती की मां काफी समय से बीमार थीं।

बसपा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि 92 वर्षीय रामरती की राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में मौत हो गई जहां उनका इलाज चल रहा था। बयान में कहा गया है कि बसपा अध्यक्ष अपनी मां के निधन की सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

रविवार को वहां रामरती का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया था।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती दिल्ली पहुंच रही हैं। बताया जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो की मां का दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मायावती को अपनी मां का साथ मिला। मायावती के पिता का निधन 19 नवंबर 2020 को हुआ था।

टॅग्स :मायावतीबीएसपीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो