लाइव न्यूज़ :

मायावती का पीएम मोदी पर तंज, कहा- बीजेपी एंड कंपनी ने 5 साल तक देश पर लाजवाब नेता थोपा!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 25, 2019 10:42 IST

लोकसभा चुनाव 2019ः बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि ऐसा ही अहंकारी सवाल पहले उठाया गया था कि नेहरू के बाद कौन? लेकिन देश ने इस का तगड़ा व माकूल जवाब तब भी दिया था व आगे भी जरूर देगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी पर विपक्ष आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाता रहा है। मायावती ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस ने देश पर पांच साल तक लाजवाब नेता थोपा

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी एंड कंपनी ने पांच साल तक देशभर पर लाजवाब नेता थोपा है। उन्होंने गुरुवार सुबह किए गए लगातार दो ट्वीट में चुनाव आयोग को भी निशाने पर लिया।

मायावती ने लिखा, 'बीजेपी एण्ड कम्पनी के लोग यह कहकर कि मोदी के मुकाबले विपक्ष का पीएम पद का उम्मीदवार कौन है, देश की 130 करोड़ जनता का बार-बार अपमान क्यों करते रहते है? ऐसा ही अहंकारी सवाल पहले उठाया गया था कि नेहरू के बाद कौन? लेकिन देश ने इस का तगड़ा व माकूल जवाब तब भी दिया था व आगे भी जरूर देगा।

इसके बाद एक और ट्वीट में मायावती ने कहा, 'पीएम श्री मोदी चुनाव आचार संहिता उल्लंघनों के अनेकों गंभीर आरोपों के बावजूद थैंक्स टू चुनाव आयोग अबतक पूरी तरह से आज़ाद व बेपरवाह घूम रहे हैं और इसीलिए अब इन्होंने महिला सम्मान व मर्यादाओं की सीमा भी लांघनी शुरू कर दी है। वाकई बीजेपी/आरएसएस ने लाजवाब नेता 5 वर्ष तक देश पर थोपा!'

पीएम मोदी पर पुलवामा आतंकी हमले के नाम पर वोट मांगने से लेकर नमो टीवी चैनल के मुद्दे तक, विपक्ष आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाता रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने फिल्म स्टार अक्षय कुमार को गैर-राजनीतिक इंटरव्यू दिया। देशभर में इस इंटरव्यू की चर्चा के बीच मायावती का यह बयान सामने आया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीनरेंद्र मोदीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?