लाइव न्यूज़ :

मायावती का ट्वीट, उप्र में कानून-व्यवस्था बेहाल, जघन्य अपराधों की बाढ़ से जनता में त्राहि-त्राहि

By भाषा | Updated: June 17, 2019 13:43 IST

मायावती ने उत्तर प्रदेश में बिजली की क़ीमत बढ़ाये जाने और इसके दायरे में कम आय वर्ग के लोगों को भी शामिल किए जाने की निंदा की। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “उप्र की त्रस्त जनता और बीपीएल परिवारों पर भी बिजली की दरों में भारी वृद्धि करके उन्हें तेज झटका देने की सरकार की तैयारी घोर निन्दनीय है।”

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के बाद क्या भाजपा सरकार इसी रूप में उप्र की 20 करोड़ जनता को आघात पहुँचाएगी?मायावती ने उत्तर प्रदेश में बिजली की क़ीमत बढ़ाये जाने और इसके दायरे में कम आय वर्ग के लोगों को भी शामिल किए जाने की निंदा की।

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की लगातार बिगड़ती स्थिति पर और बिजली की दरों में बढ़ोतरी के दायरे में निम्न आय वर्ग के लोगों को शामिल किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य की जनता त्रस्त है।

मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “उप्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति के साथ-साथ सर्वसमाज की बहन- बेटियों की जान एवं इज्जत-आबरू के सम्बंध में अराजकता जैसी स्थिति अति-दुःखद और अति-चिन्ता का विषय है।” उन्होंने कहा, “सरकारी दावों के विपरीत पूरे प्रदेश में हर प्रकार के जघन्य अपराधों की बाढ़ से जनता में त्राहि-त्राहि।”

मायावती ने उत्तर प्रदेश में बिजली की क़ीमत बढ़ाये जाने और इसके दायरे में कम आय वर्ग के लोगों को भी शामिल किए जाने की निंदा की। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “उप्र की त्रस्त जनता और बीपीएल परिवारों पर भी बिजली की दरों में भारी वृद्धि करके उन्हें तेज झटका देने की सरकार की तैयारी घोर निन्दनीय है।”

मायावती ने राज्य सरकार से पूछा, “ लोकसभा चुनाव के बाद क्या भाजपा सरकार इसी रूप में उप्र की 20 करोड़ जनता को आघात पहुँचाएगी? क्या यह वृद्धि सौभाग्य को दुर्भाग्य योजना में नहीं बदल देगी?” 

टॅग्स :मायावतीयोगी आदित्यनाथबीएसपीयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया