लाइव न्यूज़ :

BSNL ने नवंबर के वेतन, आपूर्तिकर्ताओं का 1,700 करोड़ रुपये का किया भुगतान

By भाषा | Updated: December 30, 2019 16:56 IST

कंपनी ने अपने कर्मचारियों का नवंबर महीने का वेतन भी दे दिया है। पुरवार ने कहा, ‘‘बीएसएनएल के वेंडरों और ठेकेदारों को 1,700 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि उनके उपक्रम पर कुल मिलाकर कर्जदाताओं के 10,000 करोड़ रुपये बकाया हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने अपने कर्मचारियों का नवंबर महीने का वेतन भी दे दिया है‘बीएसएनएल के वेंडरों और ठेकेदारों को 1,700 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया

सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पी के पुरवार ने सोमवार को कहा कि कंपनी ने विभिन्न सामानों की आपूर्ति करने वालों (वेंडर) तथा ठेकेदारों के 1,700 करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों का नवंबर महीने का वेतन भी दे दिया है। पुरवार ने कहा, ‘‘बीएसएनएल के वेंडरों और ठेकेदारों को 1,700 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि उनके उपक्रम पर कुल मिलाकर कर्जदाताओं के 10,000 करोड़ रुपये बकाया हैं।

पुरवार ने कहा, ‘‘कर्मचारियों के नवंबर महीने का वेतन भी जारी कर दिया गया है।’’ कंपनी का मासिक वेतन खर्च करीब 800 करोड़ रुपये बनता है। इस साल अक्टूबर में सरकार ने बीएसएनएल और एमटीएनएल को पटरी पर लाने के लिये 69,000 करोड़ रुपये के पुनरूद्धार पैकेज को मंजूरी दे दी।

इसमें घाटे में चल रही दो कंपनियों का विलय, उनकी संपत्ति को भुनाना तथा कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना देना ताकि इकाई दो साल में लाभ में आ जाये। दोनों कंपनियों ने वीआरएस योजना शुरू की और उसके लगभग 92 हजार कर्मचारियों ने यह विकल्प चुना।

इससे कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनियों के वेतन मद में 8,800 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान है। बीएसएनएल और एमटीएनएल अगले तीन साल में 37,500 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को बाजार पर चढ़ाएगी। 

टॅग्स :बीएसएनएल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

कारोबार210 गांवों में बीएसएनएल की 4जी सेवा, रोहतास, कैमूर, गया, नवादा, मुंगेर, जमुई और लखीसराय के कई गांव शामिल

कारोबारबीएसएनएल 4जी सेवा, बिहार के सभी जिलों में कार्यरत, प्रतिदिन 80000 जीबी डेटा की खपत, जानें और फायदे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील