बीएसएफ ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में सीमा पार सुरंग का पता लगाया
By भाषा | Published: January 13, 2021 12:46 PM2021-01-13T12:46:54+5:302021-01-13T12:46:54+5:30
जम्मू,13 जनवरी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नीचे एक सुरंग का पता लगाया है।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह एक अभियान के दौरान बीएसएफ के जवानों ने बोबियान गांव में सीमा पार से बनाई गई एक सुरंग का पता लगाया, जिसका निर्माण आतंकवादियों को घुसाने के लिए किया गया है।
बीएसएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।