लाइव न्यूज़ :

J&K: PM मोदी के दौरे से पहले पाक लगातार कर रहा नापाक हरकत, एक जवान शहीद, दो स्थानीय नागरिक घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 18, 2018 09:00 IST

पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हुआ है, जिसका नाम सीताराम उपाध्याय है। वह कांस्टेबल पद पर तैनात था।

Open in App

नई दिल्ली, 18 मईः पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने लगातार तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस दौरान एक जवान शहीद हो गया है, जबकि एक जवान सहित 2 स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं। तीनों घायल नागिरकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

खबरों के अनुसार, पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हुआ है, जिसका नाम सीताराम उपाध्याय है। वह कांस्टेबल पद पर तैनात था। उसके परिवार में पत्नी सहित तीन साल की एक बेटी और एक साल का बेटा है। 

प्रशासन की ओर से सीजफायर के बाद 3 किलोमीटर सीमा क्षेत्र में सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है। वहीं, पुलिस अधीक्षक आसी कोटवाल का कहना है कि गोलीबारी अभी भी जारी है। उन्होंने कहा है कि घायल हुए स्थानीय नागरिकों की हर संभव मदद की जाएगी।मालूम हो कि बुधवार रात को सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट पाकिस्तानी रेंजरों ने रातभर 15 सीमा चौकियों और कुछ रिहायशी इलाकों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। इसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की।

इससे पहले 16 मई को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में बुधवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर फायरिंग कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने वन्य क्षेत्र होने के चलते सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। पूरे इलाके की आवाजाही रोक दी गई थी और फायरिंग कर भागे आतंकियों की तलाश की।

आपको बता दें, कठुआ जिले में सोमवार सीमा पर संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियों का पता चलने के बाद जम्मू क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले राज्य में हाई अलर्ट जारी हो गया था। मोदी 19 मई को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं, जिसके चलते सुरक्षाबल पीएम मोदी के दौरे को लेकर खासी सतर्कता बरत रहे हैं। 

टॅग्स :सीजफायरजम्मू कश्मीर समाचारपाकिस्तानसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब