लाइव न्यूज़ :

पाकिस्‍तान को जवाब देने के लिए बीएसएफ ने उठाया कदम, शुरू किया 'ऑपरेशन अलर्ट'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 5, 2018 11:28 IST

बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक राम अवतार ने इस अलर्ट के बारे में बताया है।

Open in App

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमा पर घुसपैठ के लिए आतंकवादियों की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए जम्मू और कश्मीर में करीब 200 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ‘ऑपरेशन अलर्ट’ शुरू किया है। बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक राम अवतार ने इस अलर्ट के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, ‘ऐसी खबरें थीं कि आतंकवादी हलचल कर रहे हैं और इसी के अनुरूप हमने सीमा पर ‘ऑपरेशन अलर्ट’ घोषित किया। 

बीएसएफ ने शहीद हेड कांस्टेबल राधा पदा हाजरा के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया था। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स के स्राइपर की फायरिंग में उनकी मौत हो गई थी।उन्होंने कहा,‘सतर्कता के कारण से वे इस तरह की हरकत (स्राइपर फायरिंग) कर रहे हैं।  

बीएसएफ का नैतिक बल बेहद ऊंचा है और आगे भी ऐसा बना रहेगा।' उन्होंने कहा कि बीएसएफ का प्रयास सीमा पर शांति बरकरार रखने का है लेकिन पाकिस्तान हमेशा शांति में बाधा डालने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि पाक के इन्हीं हरकतों की वजह से उन्हें अपने एक जवान की शहादत झेलनी पड़ी।

 बुधवार की घटना पर बाच करते हुए आईजी ने कहा, ‘यह जवान अग्रिम चौकी पर अपनी ड्यूटी पर तैनात था और पाकिस्तान की तरफ से चार-पांच गोलियां चलाई गईं। इनमें से एक गोली जवान को लग गई।’ इसके बाद स्वचालित हथियारों से फायरिंग की गयी, इसकी सूचना मिलते ही बीएसएफ ने सख्त जवाबी कार्रवाई की जिसमें पाकिस्तान को जानमाल का भारी नुकसान हुआ।  उन्होंने बताया भारत हर तरह से पाक को जवाब देने को तैयार है।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलपाकिस्तानइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप