लाइव न्यूज़ :

BSF जवान को पाकिस्तान ने 21 दिन बाद लौटाया, गलती से सीमा पार चला गया था जवान

By अंजली चौहान | Updated: May 14, 2025 12:01 IST

BSF Soldier: पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में रहे बीएसएफ जवान पूर्ण कुमार शॉ को बुधवार 14 मई को भारत लौटा दिया गया।

Open in App

BSF Soldier: भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने अपनी गिरफ्त से आजाद कर दिया है। करीब 21 दिन तक अपने पास रखने के बाद आखिरकार पाकिस्तान ने जवान पूर्णम कुमार शॉ को आज अटारी में चेक पोस्ट पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।

मालूम हो कि 23 अप्रैल को पूर्णम कुमार गलती है पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गए थे जिसके बाद उन्हें पाक सेना ने पकड़ लिया था।

सीमा सुरक्षा बल ने एक बयान में कहा, "आज बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ, जो 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में था, को संयुक्त चेक पोस्ट अटारी, अमृतसर के माध्यम से लगभग 1030 बजे भारत को सौंप दिया गया। यह हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया।"

पंजाब के फिरोजपुर में तैनात 40 वर्षीय बीएसएफ जवान 23 अप्रैल को अनजाने में सीमा पार कर गया था, जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले के एक दिन बाद जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। आतंकी हमले के कारण सीमा पर तनाव बढ़ गया था।

बीएसएफ को जम्मू-कश्मीर से गुजरात तक 3,323 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा का काम सौंपा गया है। गश्त के दौरान बीएसएफ कर्मियों द्वारा गलती से सीमा पार कर जाने की घटनाएं आम हैं और आमतौर पर फ्लैग मीटिंग के जरिए इन्हें सुलझाया जाता है। 

अधिकारियों ने कहा कि सीमा पर तनाव के कारण पाकिस्तान शॉ की रिहाई के लिए इस तरह की बैठक के अनुरोधों का जवाब नहीं दे रहा है। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "पहलगाम हमले के बाद चल रहे तनाव के कारण पाकिस्तान जवाब नहीं दे रहा है, लेकिन हमने पाक रेंजर्स के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया है और जवान को वापस लाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।"

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलइनडो पाकBorder Security Force (BSF)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?