लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में बीएसएफ जवान ने साथी जवान पर गोली चलाई, एक की मौत

By भाषा | Updated: May 11, 2020 17:38 IST

मणिपुर में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए बीएसएफ की तैनाती है.

Open in App
ठळक मुद्देगोली चलाने वाला जवान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में हेड कांस्टेबल थावहीं छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में CRPF का एक जवान शहीद हो गया।

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के एक शिविर में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कर्मी ने सोमवार को दूसरे कर्मी पर गोली चला दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में एक कर्मी की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में स्थित बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) में तैनात बीएसएफ के हेड कांस्टेबल ने सुबह करीब 10 बजे अपनी सर्विस राइफल से कांस्टेबल स्तर के एक दूसरे जवान पर गोली चला दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद में हेड कांस्टेबल ने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों कर्मी एसटीसी के निदेशक की सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा थे, जो महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी होते हैं।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला रिजर्व गार्ड की टीम तलाश अभियान में जुटी थी, उसी दौरान अपराह्न करीब दो बजे उरीपाल के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 170वीं बटालियन के कांस्टेबल मन्ना कुमार (32) शहीद हो गए। वह झारखंड के साहिबगंज जिले के रहने वाले थे।

टॅग्स :मणिपुरसीमा सुरक्षा बलसीआरपीएफछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे