लाइव न्यूज़ :

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों ने गौ तस्करों के मंसूबों पर फेरा पानी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2019 11:05 IST

बछड़ों को बहुत ही मार्मिक स्थिति में बॉर्डर के उस पार बांग्लादेश भेजेने की कोशिश पशु तस्कर कर रहे थे. केले के तने में छेद कर उसमें उनके सिर को जबरदस्त ठूंस दिया गया था और साथ ही हाथ-पांव भी बाँध दिए गए थे.

Open in App
ठळक मुद्देभारत से बड़े पैमानों पर पशुओं की चोरी कर उसे बांग्लादेश में ऊंचे दामों पर बेच कर तस्कर मोटा मुनाफा कमाते हैं. बीएसएफ ने बीते 5 वर्षों में तस्करों की कमर तोड़ने का हर-संभव प्रयास किया है.

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों ने दो बछड़ों का रेस्क्यू किया है. उन्हें बहुत ही मार्मिक स्थिति में बॉर्डर के उस पार बांग्लादेश भेजेने की कोशिश पशु तस्कर कर रहे थे. केले के तने में छेद कर उसमें उनके सिर को जबरदस्त ठूंस दिया गया था और साथ ही हाथ-पांव भी बाँध दिए गए थे. 

वीडियो में देखा जा सकता है कैसे बीएसएफ के जवानों ने इन असहाय पशुओं का रेस्क्यू किया है. भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पशु तस्करी के लिए कुख्यात है और यहां आये दिन बीएसएफ के जवानों का आमना-सामना पशु तस्करों से होता है.

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ के जवानों को पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की खुली छूट दी थी. जिसके बाद तस्करी की मामलों में अप्रत्याशित कमी आई. लेकिन इस पर अभी भी पूरी तरह लगाम नहीं लगा है. तस्कर आये दिन तस्करी के नए रास्ते निकाल लेते हैं. 

भारत से बड़े पैमानों पर पशुओं की चोरी कर उसे बांग्लादेश में ऊंचे दामों पर बेच कर तस्कर मोटा मुनाफा कमाते हैं. अधिकतर मामलों में इसमें स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत होती है. 

बांग्लादेश भारतीय पशुओं और ख़ास कर गायों के लिए एक बड़ा बाजार है.

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलबांग्लादेशगाय
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम