लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने अवैध तरीके से सीमापार करने के मामले में बांग्लादेश के पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: September 4, 2021 21:24 IST

Open in App

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश के एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है जो पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा अवैध तरीके से पार करके आ गया था। बीएसएफ ने शनिवार को यह जानकारी दी। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के निरीक्षक मोहम्मद शेख सोहेल राणा (46) को शुक्रवार को भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध तरीके से घूमते हुए पकड़ा गया था। बीएसएफ के उत्तर बंगाल फ्रंटियर ने एक बयान में कहा कि पुलिसकर्मी एक बांग्लादेशी बिचौलिये को 10,000 बांग्लादेशी टका देकर उसकी मदद से भारत-बांग्लादेश सीमा पार करके आ गया था। उत्तर बंगाल फ्रंटियर भारत-बांग्लादेश के बीच कुल 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा पर 932 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र की सुरक्षा संभालता है और इसका मुख्यालय पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में कदमतला में है। पुलिसकर्मी ने बीएसएफ को बताया कि वह दो सितंबर को ढाका से बस से निकला और बांग्लादेश के सीमावर्ती लालमुनीरहाट जिले के पतग्राम पहुंचा। बीएसएफ ने बताया कि उसने शुक्रवार को देर रात करीब 12:30 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा पार की थी। राणा 2003 में ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस में बतौर उप-निरीक्षक शामिल हुआ था। बीएसएफ ने बताया, ‘‘उसे 2003 से 2008 तक 21 अन्य पुलिसकर्मियों के साथ निलंबन में रखा गया था और 2008 में उसका निलंबन समाप्त हुआ।’’ बांग्लादेश के गोपालगंज जिले के रहने वाले पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह नेपाल के काठमांडू जाने की फिराक में था। उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। उसके पास से चार डेबिट कार्ड, 20 अमेरिकी डॉलर, 15 यूरो, बांग्लादेश के सिम कार्ड के साथ दो स्मार्ट फोन और कुछ दवाएं जब्त की गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?