लाइव न्यूज़ :

BSEB 10th Result 2018: Biharboardonline.bihar.gov.in 20 जून को घोषित होने वाला है बिहार बोर्ड 10वीं मेट्रिक रिज्ल्ट 2018, ऐसे करें चेक

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 18, 2018 15:35 IST

BSEB Result 2018: बिहार बोर्ड कक्षा 10 रिज्ल्ट 2018 (Bihar Board Class 10th Result 2018) जल्द ही घोषित होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बिहार बोर्ड 20 जून को मेट्रिक के रिजल्ट (Bihar 10th Matric Result 2018) घोषित करेगा। आप अपना BSEB रिजल्ट 2018 (BSEB Result 2018) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in, biharboardonline.bihar.gov.in पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Open in App

पटना, 18 जून। बिहार बोर्ड कक्षा 10 रिज्ल्ट 2018 (Bihar Board Class 10th Result 2018 / Bihar Board Matric Result 2018) जल्द ही घोषित होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बिहार बोर्ड 20 जून को मेट्रिक के रिजल्ट (Bihar 10th Matric Result 2018) घोषित करेगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक के टॉप-25 में आए मेधावी छात्रों का रविवार से वेरिफिकेशन शुरू हो चुका है। इस बार बिहार में करीब17 लाख छात्रों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी है। आप अपना BSEB रिजल्ट 2018 (BSEB Result 2018) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in, biharboardonline.bihar.gov.in पर क्लिक कर देख सकते हैं।

वहीं खबर यह भी है कि मैट्रिक की मेधा सूची में कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए बिहार बोर्ड पूरी सतर्कता बरत रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन छात्रों को मूल्यांकन के दौरान चार सौ ज्यादा अंक मिले हैं उन्हें वेरिफिकेशन के लिए पटना स्थित बिहार बोर्ड के दफ्तर बुलाया गया है।

बिहार बोर्ड BSEB के बारे में

बिहार बोर्ड की स्थापना सन 1952 में हुई थी। इसके बाद से हर साल लाखों बच्चे बिहार में 10वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं। बोर्ड का मुख्यालय राजधानी पटना में है। हर साल बोर्ड माध्यमिक स्कूल की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी और मार्च आयोजित करवाता है, जबकि पूरक परीक्षाएं अगस्त में निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित करवाता है।  

साल 2017 में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 2018 (BSEB Matric Result 2018 / Bihar Matric Result 2018) 22 जून का जारी किया गया था। पिछले साल लगभग 17 लाख से अधिक छात्र शामिल थे। इसमें लगभग 50.12 फीसदी छात्र पास हुए हैं। साल 2017 में प्रेम कुमार ने 500 में से 465 अंक प्राप्त कर पहला अंक हासिल किया था। वहीं, साल 2016 में 46.66 फीसदी छात्र पास हुए हैं।  

हाल ही बिहार बोर्ड की गिरती पासिंग मार्क्स पर बिहार बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि बोर्ड प्रशासन द्वारा इन दो सालों में बेहद कड़ाई की गई। कड़ाई की वजह से जो छात्र पढ़ते हैं वहीं परीक्षा में पास होते हैं।  बिहार बोर्ड मैट्रिक के छात्र 10वीं के प्रवेश के बाद नए कक्षाओं में प्रवेश लेंगे। जिसके लिए वर्तमान कक्षा के अंक प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। ऐसे में उन्हें नए सत्र में नए कक्षाओं में प्रवेश लेने की चिंताएं सता रही है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक का नतीजा ऐसे करें चेक (BESB 10th/ Matric Result 2018)   

- BSEB के ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in, biharboardonline.bihar.gov.in को लॉग इन करें।- इसके बाद होम पेज पर (BSEB Class 10th Results 2018/ BSEB Matric Result 2018) के लिंक पर क्लिक करें। - इसके बाद आप रोल नंबर, नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और सब्मिट लिंक पर क्लिक करें।  - इंतजार करने के बाद आप रिजल्ट (Bihar Board Result 2018 / BSEB Result 2018) डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए