लाइव न्यूज़ :

धर्मगुरु का 'ज्ञान' सुनकर भन्ना गया कर्नाटक सीएम येदियुरुप्पा का माथा, कहा- मैं यहां यह सब सुनने के लिए नहीं आया हूं

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 15, 2020 13:50 IST

सीएम येदियुरप्पा ने रैली को संबोधित करते हुए इस्तीफे की भी पेशकश की। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह उन 17 बागी विधायकों का ध्यान रखने के लिए मजबूर थे जिन्होंने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने में मदद की और अपनी पार्टियों को छोड़ दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा बीते दिन मंगलवार (14 जनवरी) को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपना आपा खो बैठे।वह नाराज होकर मंच से चल दिए।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा बीते दिन मंगलवार (14 जनवरी) को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपना आपा खो बैठे और नाराज होकर मंच से चल दिए। वह लगभग मंच से उतर गए थे कि इस बीच लिंगायत धर्मगुरु वचनानंद स्वामी ने उन्हें रुकने का आग्रह किया, जिसके बाद वह दोबारा अपनी सीट पर जाकर बैठे। यह लिंगायत रैली दावणगेरे में आयोजित की गई थी। 

दरअसल, मामला ऐसा था कि लिंगायत धर्मगुरु वचनानंद स्वामी ने इस धार्मिक रैली में बीजेपी विधायक को कैबिनेट मंत्रिपद दिए जाने की सिफारिश कर रहे थे। उन्होंने येदियुरप्पा से कहा, 'सीएम, आप मेरे बगल में हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं, मुरुगेश निरानी को नजरअंदाज न करें। यदि आप इस पर ध्यान नहीं देते हैं, तो आप पूरे समुदाय का समर्थन खो देंगे।'

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, धर्मगुरु वचनानंद स्वामी की यह बात सुनकर सीएम का माथा भन्ना गया। वह अपनी सीट से उठकर खड़े हो गए और कहा, 'मैं यहां यह सब सुनने के लिए नहीं हूं... मैं आपकी मांगों के अनुसार काम नहीं कर सकता। मैं जा रहा हूं।'

इसके बाद येदियुरप्पा ने वचनानंद स्वामी के पैर छुए और मंच छोड़ने जाने लगे। इस बीच वचंदा स्वामी ने उनसे रुकने के लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री आखिरकार अपनी सीट पर लौट आए। इस दौरान कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई और अन्य बीजेपी नेता भी मंच पर मौजूद थे।

इसके बाद में येदियुरप्पा ने रैली को संबोधित करते हुए इस्तीफे की भी पेशकश की। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह उन 17 बागी विधायकों का ध्यान रखने के लिए मजबूर थे जिन्होंने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने में मदद की और अपनी पार्टियों को छोड़ दिया। 

उन्होंने कहा, 'मैं धर्मगुरु से अनुरोध करता हूं, कृपया मेरी स्थिति को समझें। इन 17 लोगों ने विधायकों और मंत्रियों के रूप में इस्तीफा दे दिया। ये लोग न होते तो येदियुरप्पा मुख्यमंत्री नहीं बनते। यह उनके बलिदान और आपके आशीर्वादों का परिणा है कि मैं राज्य का सीएम बना । धर्मगुरु सुझाव दें, मैं व्यक्तिगत रूप से आकर चर्चा करूंगा। अगर आपको जरूरत नहीं है, तो मैं कल इस्तीफा देने को तैयार हूं। मैं अपनी कुर्सी पर चिपका नहीं हूं।'

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील