लाइव न्यूज़ :

बी एस येदियुरप्पा आठ माह में दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 16, 2021 17:06 IST

Open in App

बेंगलुरु, 16 अप्रैल कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा आठ महीने में दूसरी बार कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

येदियुरप्पा (78) को इससे पहले दो अगस्त, 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हल्के बुखार के बाद आज मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट में संक्रमण का पता चला है। मैं ठीक हूं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।’’

मुख्यमंत्री ने हाल में अपने संपर्क में आए सभी लोगों से ध्यान रखने और पृथक-वास में जाने को कहा।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को बुखार की शिकायत थी तो वह सामान्य जांच के लिए रमैया अस्पताल गए थे जहां उनकी कोविड जांच की गई। उनकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अब उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’

येदियुरप्पा पिछले साल भी संक्रमित होने के बाद नौ दिन तक मणिपाल अस्पताल में भर्ती रहे थे।

उन्होंने 12 मार्च को कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली थी और उन्हें भारत बायोटेक की कोवैक्सीन दी गई थी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने तेज बुखार और थकान के बाद बृहस्पतिवार को बेलगावी में उपचुनाव प्रचार के लिए निर्धारित अपना दौरा छोटा कर दिया था।

उन्होंने बताया कि वह लोकसभा की बेलगांव सीट और मासकी और बसावाकल्याण विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए प्रचार कर रहे हैं और समझा जाता है कि कुछ दिन पहले बेलागावी (बेलगांव लोकसभा) के लिए प्रचार के दौरान उन्हें बुखारा आया लेकिन बाद में वे जांच में नेगेटिव पाए गए थे।

जद (एस) नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी तथा येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल के सहयोगियों समेत राज्य के कई नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर