लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में टीवी पत्रकार की कोरोना से मौत पर भाई का दावा- चिकित्सीय लापरवाही के कारण नहीं रहे जिंदा

By भाषा | Updated: June 14, 2020 04:40 IST

कोरोना संक्रमण से टीवी पत्रकार की मौत पर उनके भाई ने कहा कि सही तरह से उनका इलाज नहीं किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देतेलगु टेलीविजन के लिए काम करने वाले 36 वर्षीय पत्रकार की सात जून को मौत हो गई थी।टीवी पत्रकार को अस्पताल में चार जून को भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने बताया कि इन आरोपों के आधार पर क्या मामला बनता है इस बारे में कानूनी राय ली जा रही है।

हैदराबाद:सरकारी गांधी अस्पताल में पिछले हफ्ते कोविड-19 के कारण जिस टीवी पत्रकार की मौत हुई थी, उनके भाई ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके भाई की मौत की वजह चिकित्सीय लापरवाही है।

पुलिस के मुताबिक शिकायत में पत्रकार के भाई ने कहा कि वह अन्य बीमारियों से पीड़ित थे और उनका ठीक से इलाज नहीं किया गया तथा सही समय पर उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध नहीं करवाया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके भाई ने उन्हें संदेश भेजकर किसी और अस्पताल में भर्ती करवाने की गुहार लगाई थी।

पुलिस ने बताया कि इन आरोपों के आधार पर क्या मामला बनता है इस बारे में कानूनी राय ली जा रही है। तेलगु टेलीविजन के लिए काम करने वाले 36 वर्षीय पत्रकार की सात जून को मौत हो गई थी। उन्हें इस अस्पताल में चार जून को भर्ती करवाया गया था। 

हैदराबाद के गांधी अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल जारी

तेलंगाना में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं और वह फिलहाल, इसे खत्म करने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। दरअसल, हैदराबाद के गांधी अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि वह हडड़ताल जारी रखेंगे। दरअसल, अस्पताल में एक कोरोना वायरस मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने डॉक्टर पर हमला कर दिया था। इस हमले के बाद से अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने घटना का  विरोध करते हुए हड़ताल शुरु कर दी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसहैदराबादपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब