लाइव न्यूज़ :

'बजरंग पूनिया ने गलत आरोप लगाने के लिए किया लड़की का इंतजाम', बृजभूषण शरण सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 1, 2023 19:31 IST

बजरंग पूनिया पर आरोप लगाते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "मैंने एक ऑडियो क्लिप कमेटी को दे दिया था जिसमें बजरंग पूनिया एक लड़की से बात कर रहे हैं कि किसी भी लड़की का किसी भी तरीके से इंतजाम कराओ। 3 महीने बाद इंतजाम कर लिया इन्होंने।"

Open in App
ठळक मुद्देबृजभूषण शरण सिंह ने बजरंग पूनिया पर लगाया गंभीर आरोपकहा- पूनिया ने फोन पर किसी लड़की का इंतजाम करने के लिए कहा थाकहा- मैंने पुनिया की ऑडियो क्लिप जांच कमेटी को भी दी थी

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर देश के शीर्ष पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। धरने पर बैठे पहलवान तब तक अपना प्रदर्शन समाप्त करने के लिए तैयार नहीं हैं जब तक बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार नहीं नहीं किया जाता और उन्हें कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटा नहीं दिया जाता। 

हालांकि बृजभूषण शरण सिंह अपने ऊपर लगे सारे आरोपों से इंकार कर रहे हैं और इसे राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। अब बृजभूषण सिंह ने कहा है कि अगर पार्टी कहेगी तो वह इस्तीफा दे देंगे। सिंह ने ये आरोप भी लगाया कि इस पूरे धरना-प्रदर्शन का निशाना  वह नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी है।

एएनआई से बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "अगर मेरी पार्टी मुझसे इस्तीफा मांगती है, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। 'टुकड़े टुकड़े गैंग' और शाहीन बाग में मौजूद रही ताकतें इसमें (पहलवानों का विरोध) शामिल लगती हैं। मैं उनका लक्ष्य नहीं हूं बल्कि पार्टी (बीजेपी) उनका लक्ष्य है। इन एथलीटों को भुगतान किया जाता है। वे यूपी और हरियाणा को विभाजित करना चाहते हैं।"

बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा, "सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार एफआईआर हो गई है। दिल्ली पुलिस जांच कर ही है। नतीजे आने दीजिए, मैंने कोई गुनाह नहीं किया है। मेरे ऊपर किसी नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है। मुझे तो ये भी नहीं पता कि वह कौन है। जांच कमेटी के सामने जिन लड़कियों ने अपने बयान दर्ज कराए उसमें इस नाबालिग बच्ची का नाम नहीं है।"

बजरंग पूनिया पर आरोप लगाते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "मैंने एक ऑडियो कमेटी को दे दिया था जिसमें बजरंग पूनिया एक लड़की से बात कर रहे हैं कि किसी भी लड़की का किसी भी तरीके से इंतजाम कराओ। 3 महीने बाद इंतजाम कर लिया इन्होंने। इनके हिसाब से अगर 2012 से ये घचनाएं घट रही हैं तो अब सोच समझ के अपने हिसाब से मामले ला रहे हैं। मेरे खिलाफ 4 महीने से षडयंत्र हो रहा है।" बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि समय-समय पर जो ताकतें मोदी जी के खिलाफ शाहीन बाग और किसान आंदोलन में खड़ी रही हैं वही अब आगे आकर हमला कर रही हैं। 

बता दें कि  7 महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसमें एक नाबालिक भी शामिल है।

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहबजरंग पूनियाWrestling Federation of Indiaनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप