लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महाराष्ट्र में चीन से ज्यादा संक्रमण के मामले पर मुंबई के धारावी में घटने लगे केस, पिछले 6 दिन में कोई मौत नहीं

By विनीत कुमार | Updated: June 8, 2020 09:16 IST

Coronavirus: महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना संक्रमण के 3000 से ज्यादा मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 85,975 हो गई है। वहीं, मुंबई की धारावी में संक्रमण के मामलों में कमी आई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के धारावी में काबू में कोरोन, पिछले 6 दिन से यहां कोरोना से मौक की कोई खबर नहीं संक्रमण के मामलों में भी धारावी में आई कमी, हफ्ते भर में नए केस 34 से 10 तक पहुंच गए हैं

Coronavirus:महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में रविवार को कोरोना संक्रमण के 3007 नए मामले सामने आए और इसी साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या 85,975 हो गई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र ने चीन को पीछे छोड़ दिया है, जहां अब तक 83,036 मामले सामने आए हैं। देश में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।

इन सबके बीच एशिया के सबसे बड़े स्लम एरिया कहे जाने वाले मुंबई के धारावी से अच्छी खबर आई है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियो के अनुसार पिछले 6 दिन में धारावी में कोरोना से किसी मौत की खबर नहीं है। वहीं, 1899 संक्रमितों में से 939 लोग ठीक हो चुके हैं। महीने की पहली तारीख को 34 लोग इस क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिले थे और अब ये संख्या घटकर 10 हो गई है।

बीएमसी के जी नॉर्थ वार्ड के असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर किरण दिघावकर ने रविवार को बताया, 'धारावी में पिछले 6 दिन में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह पहला बड़ा संकेत है जो बता रहा है कि हम सही रास्ते पर हैं। लोगों के ठीक होने की संख्या भी बढ़ रही है।'

दिघावकर ने कहा, 'धारावी क्षेत्र में अब तक 71 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, असल बदलाव रोज हो रहे टेस्ट से नजर आ रहा है। एक जून को 34 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जो अब घटकर 10 हो गया है।' 

बता दें कि धारावी में कोरोना का पहला मामला 1 अप्रैल को सामने आया था। इसके बाद से यहां लगातार नए मामले सामने आते चले गए। मई महीने में ही धारावी से कोरोना के 1,400 नए मामले सामने आए थे। अप्रैल महीने में धारावी में कुल 369 मामले सामने आए थे जो मई के अंत संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,771 हो गई। गौरतलब है कि धारावी के करीब 6.5 लाख लोग ढाई वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में घनी बस्ती में रहते हैं। 

महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 85,975 मामलों में 39,314 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 3,060 लोगों की मौत हुई है और 43,591 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में 5,51,647 नमूनों की जांच की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल