लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस से अब तक 6 की मौत, संक्रमण की वजह से दुनिया भर में इतने लोग गंवा चुके हैं जान

By अनुराग आनंद | Updated: March 22, 2020 15:24 IST

कोरोना संक्रमण की वजह से भारत में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देरविवार सुबह भारत में संक्रमित मरीज की संख्या अचनाक 324 हो गई।कोरोना को हराने के लिए देश भर में लागू है जनता कर्फ्यू।

नयी दिल्ली: महाराष्ट्र में 63 साल के कोरोना वायरस मरीज़ की कल रात मौत हो गई। मरीज़ को मधुमेह, उच्च रक्तचाप और दिल की पुरानी बीमारी थी। इस बात की जानकारी सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग मुंबई ने मीडिया को दी है। इस तरह कोरोना संक्रमण की वजह से भारत में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। मरने वालों में एक बिहार के मुंगेर जिला निवासी 38 वर्षीय युवक भी शामिल है। जो पिछले दिनों कतर से आया था।   

इसके अलावा, दुनिया भर में कोरोना से संक्रमित कुल लोगों की संख्या 308,463 हो चुकी है, जबकि कुल मृतकों की संख्या 13,069 है। 

वहीं, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मरीजों के जो आंकड़े एक-दो की संख्या में बढ़ते थे, वह अब एक साथ ही 5 से 6 बढ़ रहे हैं। अभी खबर लिखने के समय संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 324 हो गई है। पिछले 24 घंटे में इस संख्या में बेतहासा वृद्धि हुई है।   

बता दें कि कोरोना वायरस के 60 से अधिक नये मामले शनिवार को सामने आने के साथ यह संख्या बढ़ कर 315 हो गई थीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने शनिवार को देर रात कहा था कि 21 मार्च को देश में अबतक सत्यापित मामलों की कुल संख्या 315 हो गयी है जिनमें विदेश नागरिक भी हैं। लेकिन, रविवार सुबह अचनाक यह संख्या बढ़कर 324 हो गई। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक बयान में कहा कि 21 मार्च शाम छह बजे को सार्स को वी 2 को लेकर 16021 व्यक्तियों के कुल 16911 नमूनों का परीक्षण किया गया ।  ’’

इस बीच, कई राज्यों ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लोगों की आवाजाही और भीड़भाड़ को सीमित करने के अलावा कई एहतियाती उपायों की घोषणा की है। देश में रविवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोगों से सामाजिक मेल जोल से दूर रहने की अपील करते हुए कहा था कि आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर अन्य लोग घरों से बाहर नहीं निकलें। इस आंकड़े में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में हुई चार मौतें भी शामिल हैं।

उत्तरप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ‘कोविड-19’ की जांच रिपोर्ट में शनिवार को निगेटिव पाए गए। वह उस कार्यक्रम में शामिल थे, जिसमें बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर भी थीं और जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने कहा कि 66 वर्षीय मंत्री की शुक्रवार को जांच हुई थी जिसके बाद वह खुद ही पृथक हो गए थे। उनके संपर्क में आए 28 लोगों के नमूने भी निगेटिव पाए गए हैं। उत्तरप्रदेश पुलिस ने लापरवाही और खतरनाक रोग फैलाने जैसे कृत्यों के लिए कपूर पर मामला दर्ज किया है। वह लखनऊ में कम से कम तीन पार्टी में शामिल हुई थी, जिसमें एक पार्टी में नेता भी मौजूद थे।

कपूर की घोषणा के बाद उनके संपर्क में सीधे या परोक्ष रूप से आने वाले लोगों ने खुद को पृथक कर लिया। उनमें भाजपा नेता वसुंधरा राजे, उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह के अलावा सांसद डेरेक ओ ब्रायन तथा अनुप्रिया पटेल भी शामिल हैं।

बसपा के पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी ने भी खुद को उत्तराखंड के अपने फार्महाउस में 14 दिनों के लिए पृथक रखने का निर्णय किया है। लखनऊ में उनके हाई प्रोफाइल पार्टी में कपूर शामिल हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘‘देश भर में ‘कोविड-19’ के कुल सक्रिय मामले अभी तक 256 हो गए हैं।’’ इसने कहा कि 23 अन्य या तो ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चार की मौत हो चुकी हैं महाराष्ट्र में सबसे अधिक 63 मामले सामने आए हैं जिसमें तीन विदेशी हैं। केरल में 40 मामले सामने आए हैं जिसमें सात विदेशी नागरिक शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमुंबईमहाराष्ट्रइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना