लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पंजाब में पहले मामले की पुष्टि, इटली से लौटा था शख्स, अब तक कुल 45 लोग कोरोना से संक्रमित  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2020 20:54 IST

यह राज्य का पहला मामला है। इसके साथ ही भारत में अब तक कुल संख्या बढ़कर 45 हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देसाथ ही बताया कि देश में कोरोना वायरस से अब तक किसी की भी मौत की खबर नहीं है। वह अपने परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ चार मार्च को दिल्ली के रास्ते अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा था

पंजाब: इटली से लौटे एक शख्स को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह राज्य का पहला मामला है। इसके साथ ही भारत में अब तक कुल संख्या बढ़कर 45 हो चुकी है। इससे पहले कर्नाटक में बेंगलुरू से कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया, अमेरिका से लौटे आईटी पेशेवर को संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

पंजाब के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अनुराग अग्रवाल ने कहा, ‘‘एयर इंडिया की उड़ान से इटली के मिलान से अमृतसर लौटे शख्स की जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह अपने परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ चार मार्च को दिल्ली के रास्ते अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा था।’’

उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीज होशियारपुर का निवासी है और अमृतसर हवाईअड्डे पर पता चलने के बाद उसे वहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले सप्ताह प्रारंभिक जांच में उसके कोरोना वायरस पॉजिटिव होने का पता चलने के बाद उसके नमूने राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) पुणे भेजे गये जिसने सोमवार को पुष्टि की कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। अग्रवाल ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति की सेहत स्थिर है।

 इससे पहले देश में कोरोना वायरस के चार नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 43 पर पहुंच थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर और केरल के एर्णाकुलम से एक-एक नया मामला सामने आया है। साथ ही बताया कि देश में कोरोना वायरस से अब तक किसी की भी मौत की खबर नहीं है।

एक बयान जारी कर मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि रविवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिल में अस्पताल के पृथक वार्ड में जिस व्यक्ति की मौत हुई थी वह कोविड-19 की जांच में निगेटिव पाया गया था। उसे सऊदी अरब से लौटने के बाद कोरोना वायरस के लक्षणों के संदेह में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया