लाइव न्यूज़ :

Brajarajnagar Bypoll Result 2022: बीजद ने ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर किया कब्जा, अलका मोहंती ने किशोर पटेल को 66122 वोट से हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 3, 2022 20:13 IST

Brajarajnagar Bypoll Result 2022: बीजद की अलका मोहंती को 93953 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी को 27831 और भाजपा को 22630 वोट मिले।

Open in App
ठळक मुद्देबीजद विधायक किशोर मोहंती का निधन हो जाने के बाद उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।भाजपा तीसरे स्थान पर संघर्ष कर रही है, जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। कार्यकर्ताओं ने पटाखों और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया।

Brajarajnagar Bypoll Result 2022: ओडिशा में ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने बाजी मार ली। बीजद की उम्मीदवार अलका मोहंती ने कांग्रेस के उम्मीदवार किशोर पटेल को 66122 वोट से हराया। भाजपा के प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। 

बीजद की अलका मोहंती को 93953 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी को 27831 और भाजपा को 22630 वोट मिले। शुरू से ही बीजद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वियों पर लगातार बढ़त बनाए हुए थी। दिसंबर 2021 में बीजद विधायक किशोर मोहंती का निधन हो जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।

पिछले लोकसभा चुनावों के बाद यह पहली बार है जब भाजपा तीसरे स्थान पर संघर्ष कर रही है, जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। बीजद उम्मीदवार के अजेय बढ़त हासिल करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखों और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया।

झारसुगुडा इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतगणना जारी हुआ था। झारसुगुड़ा के पुलिस अधीक्षक राहुल जैन ने बताया कि मतगणना केंद्र पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), राज्य सशस्त्र पुलिस और जिला कार्यकारिणी बल की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। 

टॅग्स :उपचुनावओड़िसानवीन पटनायककांग्रेसBJPबीजू जनता दल (बीजेडी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब